{"_id":"5aec9f304f1c1b85028b8121","slug":"131525456688-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने आए बिजली निगम के लाइन मैन को विजिलेंस ने पकडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने आए बिजली निगम के लाइन मैन को विजिलेंस ने पकडा
Updated Fri, 04 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते लाइनमैन को विजिलेंस ने पकड़ा
-बिजली बिल ठीक कराने व नया मीटर लगाने की एवज में मांगी थी 20 हजार घूस
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा विजिलेंस के पानीपत व करनाल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार की शाम को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम की पानीपत सिटी डिवीजन की सनौली रोड सब डिवीजन में नियुक्त लाइनमैन राजकुमार शर्मा पुत्र रतिराम निवासी गांव जौरासी जिला पानीपत को गांव नांगल खेडी निवासी विक्रम पुत्र कर्म सिंह के घर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट पानीपत के तहसीलदार जयभगवान शर्मा के समक्ष आरोपी लाइनमैन राजकुमार शर्मा से रिश्वत के रूप में ली गई 20 हजार रुपये की नगदी (दो हजार के 10 नोट) बरामद किए। आरोपित के खिलाफ विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विजिलेंस के निरीक्षक राकेश राणा ने बताया कि विक्रम निवासी गांव नांगल खेडी के घर का बिजली बिल 1.60 लाख रुपये आया था। वहीं विक्रम के घर का बिजली मीटर भी खराब था। विक्रम ने बिजली बिल को ठीक कराने व नया मीटर लगवाने के लिए सनौली रोड सब डिवीजन में प्रार्थना पत्र दिया था। इसे एसडीओ ने लाइनमैन राजकुमार शर्मा को मार्क किया था। वहीं लाइनमैन राजकुमार शर्मा, विक्रम के घर पहुंचा और बिजली बिल ठीक कराने व नया बिजली मीटर लगवाने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। वहीं विक्रम ने इस मामले की शिकायत हरियाणा विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने विक्रम के साथ मिल कर लाइनमैन राजकुमार शर्मा को पकड़ने की योजना बनाई। राजकुमार शर्मा पहले भी पुत्रवधू की दहेज हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। विजिलेंस आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। इधर, विजिलेंस की पूछताछ में आरोपित लाइनमैन राजकुमार शर्मा ने बिजली निगम के कई अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम भी विजिलेंस को बताए हैं। इधर, इंस्पेक्टर विजिलेंस राकेश राणा ने बताया कि इस रिश्वत प्रकरण में यदि बिजली निगम का कोई अधिकारी व कर्मचारी शामिल है तो उसकी भी गंभीरता से जांच की जाएगी। दूसरी ओर, विजिलेंस ने आरोपी को थाना सिटी पुलिस को सौंप दिया।