फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़े दो युवक, चार चोरी व एक पर्स स्नेचिंग की वारदात कबूली।

पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़े दो युवक, चार चोरी व एक पर्स स्नेचिंग की वारदात कबूली।

Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़े दो युवक, चार चोरी व एक पर्स स्नेचिंग की वारदात कबूली।
चोरी और पर्स स्नेचिंग के दो आरोपी काबू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
पुलिस ने गश्त के दौरान पावर हाउस से दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने चोरी के पांच मामले व एक पर्स छीनने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड हासिल किया है। एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ शनिवार दोपहर को पावर हाउस के पास गश्त कर रहे थी। इस दौरान उन्हें बाइक पर दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते हुए नजर आए। जिसके बाद उन्हें काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उनसे सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम अंकित व सोमबीर निवासी बागपत यूपी बताया। पूछताछ में उन्होंने शहर में चार चोरी तथा एक पर्स छीनने की वारदात को कबूल किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से सामान बरामद करने के साथ ही पूछताछ की जाएगी।
.......................................
बाक्स
इन घटनाओं का किया खुलासा
- जांच कर्मी प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरों ने 9 जनवरी को चुलकाना रोड पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
- 16 जनवरी को बाग वाला मोहल्ला में छाबड़ा वाली गली के पास से एक महिला का पर्स छीनकर फरार हुए थे। जिसमें करीब आठ हजार रुपये थे।
- लाईन पार से दोनों ने 22 फरवरी को गैस सिलेेंडर चोरी किया था।
- 25 फरवरी को पावर हाउस स्थित मल्होत्रा कन्फैक्शनरी का शटर उखाड़कर नगदी, सिलेंडर व सामान चोरी किया था
- कृष्णा कॉलोनी से 28 फरवरी को एक घर का ताला तोड़कर करीब बीस हजार की नगदी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed