{"_id":"59a9a49c4f1c1bef278b4bf3","slug":"121504289948-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-तीन ने जीटी रोड स्थित देवीलाल पार्क के पास श्रमिक से चाकू के बल पर मोबाइल व 7400 रुपये लूट के मामले को सुलझा दिया है।
राजा निवासी देसराज कॉलोनी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मजदूरी करता है। 25 अगस्त को देवीलाल पार्क के पास तीन नौजवान लड़कों ने चाकू की नोक पर उससे नकदी व सामान मांगा। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। तीनों बदमाश उसकी जेब से एक मोबाइल व 74 सौ रुपये निकालकर फरार हो गए। थाना शहर पुलिस ने शिकायत पर तीनों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में सीआईए-तीन को गुप्त सूचना मिली कि लूटपाट करने के आरोपी बाबरपुर मंडी के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने टीम तैयार कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिजेंद्र निवासी सौदापुर, रणजीत उर्फ कालू निवासी सादापुर व कृष्ण निवासी कवी के रूप में दी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने श्रमिक से चाकू के बल पर मोबाइल व नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
श्रमिक से लूटपाट करने के तीन आरोपियों को वीरवार देर शाम बाबरपुर मंडी के पास से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सुभाष, जांच अधिकारी, एससआई, सीआई-तीन, पानीपत।