{"_id":"597e246f4f1c1b9b508b462e","slug":"121501439087-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
11 साल के बच्चे ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। तहसील कैंप जवाहर नगर में रविवार देर सायं ग्यारह साल के एक बच्चे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बच्चे को तुरंत फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिवार में घर का चिराग बुझ जाने के बाद मातम छाया हुआ है।
तहसील कैंप जवाहर नगर निवासी अमन (11) रविवार देर शाम घर पर खेल रहा था। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अमन को फंदे से लटका देखा तो तुरंत फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पिता अवधेश ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से नालंदा बिहार का निवासी है और जवाहर नगर में किराए पर रहता है। वह फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसके दो बच्चे हैं एक लड़का व एक लड़की है। दोनों बहन भाई में अमन बड़ा था। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि 11 साल के बच्चे द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन बच्चे को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल ले गए। मामले की जांच की जा रही है।