फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   करनाल के पुंडरी गांव की किशोरी ने 10वीं में फेल होने पर निगला जहर, मौत

करनाल के पुंडरी गांव की किशोरी ने 10वीं में फेल होने पर निगला जहर, मौत

Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
करनाल के पुंडरी गांव की किशोरी ने 10वीं में फेल होने पर निगला जहर, मौत
पानीपत। दसवीं परीक्षा परिणाम में फेल होने से आहत किशोरी ने जहर निगल लिया। किशोरी बहन को कमरे में बेसुध अवस्था में देख भाई ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन तुरंत किशोरी को गंभीर अवस्था में पानीपत के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। किशोरी के शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका पंचनामा भरवाकर उसे शवगृह में रखवा दिया। रविवार को किशोरी का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

मूल रूप से करनाल के गांव पुंडरी के रहने वाले रामरतन ने बताया कि उसके 4 बच्चे है। इसमें 16 वर्षीय बुलबुल दसवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को उसके परीक्षा परिणाम आया, जिसमें वो फेल हो गई। परिणाम आने के बाद से ही वो काफी परेशान थी। रात को खाना भी नहीं खाया। शनिवार सुबह 10 बजे परिवार खाना खा रहा था। बुलबुल अपने कमरे थी। इसी दौरान बुलबुल का छोटा भाई राहुल उसके कमरे में गया, जहां उसने कमरे में जहर की बदबू को महसूस की। साथ ही उसने अपनी बहन को बेड पर बेहोश अवस्था में मुंह से झाग आते हुए देखा। जिसे देखने के बाद वो चिल्लाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed