शहर के अलग अलग क्षेत्र से चार बाइक चोरी
पानीपत। पानीपत के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरों ने चार बाइक चोरी कर ली। वहीं पुलिस ने वाहन चोरी के सभी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीलाल निवासी धूप सिंह नगर, पानीपत की 20 हजार रुपये कीमत की बाइक मित्तल मेगा मॉल के पास से, बनारसी दास शर्मा निवासी वधावा राम कालोनी, पानीपत की 25 हजार रुपये कीमत की बाइक देवीलाल पार्क के पास से, तुषार निवासी कृष्ण नगर, तहसील कैंप क्षेत्र की 25 हजार रुपये कीमत की बाइक पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से, योगेश कुमार निवासी न्यू दीवान नगर की 25 हजार रुपये कीमत की बाइक कोर्ट कांपलेक्स से चोरी हो गई। पुलिस ने वाहन चोरी के सभी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।