फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शराब के नशे में युवकों ने हंगामा किया, बाइक में आग लगाई

शराब के नशे में युवकों ने हंगामा किया, बाइक में आग लगाई

Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में युवकों ने हंगामा किया, बाइक में आग लगाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिटी पानीपत के गुरूनानक पुरा में सत्यपाल सोढी के मकान में निवास कर रहे संदिग्ध युवाओं ने पहले शराब पी और फिर हंगामा किया। इन लोगों ने रविवार की देर रात सोढी के घर के आगे खड़ी बाइक में आग लगा दी। आग को बुझाने का प्रयास करने वाले नागरिकों के घरों पर शराब व बीयर की खाली बोतलें फेंकी और हत्या करने की धमकी दी। इस घटना से गुरूनानक पुरा निवासी दहशत में आ गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक आग में जल चुकी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि आग लगाने वाले फाइनेंसर विकास, सत्ता व सतबीर थे। तीनों में शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा हुआ था। शराब के नशे में उन्होंने लोगों के घरों के बाहर लगे मीटर भी तोड़ दिए और घरों में शराब की बोतल फेंकना शुरू कर दिया। । पुलिस ने आग में जली बाइक को केस की जांच के लिए इंपाउंड कर लिया।
इधर, इस घटना के विरोध में रविवार की दोपहर को गुरूनानक पुरा निवासियों की पंचायत हुई। पंचायत में नागरिकों ने कहा कि असामाजिक तत्व अधिक किराये का लालच देकर मकान किराये पर लेते है और फिर मनमानी करते हुए असामाजिक हरकत कर माहौल को अशांत करते है। ऐसी घटनाओं से कालोनी में निवास कर रहे शरीफ लोग दहशत में रहते है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन पुलिस के एएसएचओ ने बताया कि गुरूनानक पुरा में शनिवार की रात को हुई घटना की जांच की जा रही है। इस घटना के कथित आरोपितों को पूछताछ के लिए थाना मॉडल टाउन बुलाया गया है। वहीं गुरूनानक पुरा निवासियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि असामाजिक घटनाएं करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब के नशे में युवकों ने हंगामा किया, बाइक में आग लगाई
-गुरूनानक पुरा में इस घटना से दहशत, नागरिकों ने पंचायत की
फोटो संख्या 5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed