फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रात को चोर ने चोरी किया ऑटो, सुबह मालिक ने पकड़ा चोर

रात को चोर ने चोरी किया ऑटो, सुबह मालिक ने पकड़ा चोर

Tue, 24 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रात को चोर ने चोरी किया ऑटो, सुबह मालिक ने पकड़ा चोर
रात को चोर ने चोरी किया ऑटो, सुबह मालिक ने पकड़ा चोर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। पानीपत के अशोक विहार कॉलोनी से रविवार की रात घर के बाहर से चोर ने ऑटो चोरी कर लिया। सोमवार को मालिक ने चोर को मतलौडा में पकड़ लिया। आरोपी ऑटो से सवारियों को ढो रहा था। लोगों ने चोर की पहले जमकर धुनाई की और फिर मतलौडा पुलिस को सौंप दिया।
अशोक विहार कॉलोनी निवासी महेश कुमार ऑटो चलाता है। उसके अनुसार रविवार की रात को घर के बाहर ऑटो खड़ा करके सो गया। रात करीब दो बजे ऑटो चोरी कर लिया गया। उसने सोमवार सुबह देखा तो ऑटो गायब था। पीड़ित महेश ने किला चौकी में ऑटो चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। महेश अपने परिजनों व महिलाओं के साथ सोमवार दोपहर मतलौडा में तांत्रिक के पास पूछा लेने ऑटो से आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो चोर सौदापुर निवासी काला चोरी किए ऑटो में सवारियां भरकर मतलौडा से पानीपत जा रहा था। इसी दौरान महेश ने भालसी पार्क के पास अपनी ऑटो को पहचान लिया और उसका पीछा किया। मौके की नजाकत को चोर ने भी भांप लिया और ऑटो छोड़कर खेतों में भागने लगा। महेश व उसके परिजनों ने दौड़ कर उसको पकड़ लिया। चोर काला के दोनों हाथों व पैरों को पीछे से रस्सी के साथ बांधकर डंडों व मुक्कों से जमकर पीटा और फिर पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया लिया। पुलिस ने चोर व ऑटो को पकड़ कर किला पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में मतलौडा थाने के एएसआई सतपाल सिंह ने कहा कि ऑटो मालिक ने चोरी हुई ऑटो व चोर को पकड़ा था। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन ऑटो चोरी का मुकदमा पानीपत किला पुलिस थाना में दर्ज होने के कारण उन्होंने चोर व ऑटो को किला पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-26 व 27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed