{"_id":"5af09f194f1c1b390a8b896a","slug":"111525718809-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र का शव जींद में नहर से बरामद हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवेंद्र का शव जींद में नहर से बरामद हुआ
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवेंद्र का शव जींद में नहर से बरामद हुआ
-पारस व रमन की नहरों व रजवाहों में तलाश जारी
-पानीपत के गांव उरलाना में तीन युवकों के नहर में डूबने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव उरलाना कलां में बुटाना नहर के पानी में लापता हुए दो युवकों की तलाश में लापता हुए 37 वर्षीय देवेंद्र उर्फ टीटू निवासी गांव उरलाना कलां का शव सोमवार की सुबह जींद के गांव शर्फाबाद के पास नहर से बरामद हुआ। जबकि नहर में लापता हुए 16 वर्षीय पारसदीप व 20 वर्षीय रमनदीप का सुराग नहीं लगा। दोनों की सोनीपत, रोहतक, व जींद जिलों में नहर व रजवाहों में तलाश की जा रही है।
सोमवार की सुबह जींद के गांव शर्फाबाद के ग्रामीणों ने नहर में युवक का शव देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। जींद पुलिस जल्द ही नहर पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकाला। जींद पुलिस ने इस घटना की जानकारी पानीपत के थाना मतलौडा पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल पर नहर से बरामद हुए शव का फोटो मंगवाया और नहर में लापता हुए लोगों के परिजनों को दिखाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त देवेंद्र के रूप में की। मतलौडा थाना पुलिस, देवेंद्र के परिजनों को लेकर जींद रवाना हो गई। पुलिस ने देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देवेंद्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब है कि रविवार की दोपहर को गर्मी से निजात पाने के लिए रमनदीप, पारसदीप अपने मित्रों के साथ बुटाना नहर में स्नान करने के लिए गए थे। सभी मित्र ट्यूब पर बैठ कर पानी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान ट्यूब पानी में पलट गई और पारस व रमन नहर के पानी में लापता हो गए। डीएसपी जगदीप दूहन ने बताया कि रविवार को नहर के पानी में लापता हुए देवेंद्र का शव जींद में नहर से बरामद हो गया है। पुलिस नहर के पानी में लापता हुए रमनदीप व पारसदीप की तलाश करवा रही है। इसके लिए नहर में पानी का बहाव कम करवाया गया है और नहर में जगह जगह जाल लगवाए गए है। बुटाना नहर से लिंक होने वाली नहर व रजवाहों पर भी सिंचाई विभाग कर्मचारी तेजी से गश्त कर दोनों की तलाश में मदद कर रहे हैं। पुलिस ने रमन व पारस की तलाश के लिए अन्य जिलों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है।