{"_id":"5adb85254f1c1b390a8b5e8c","slug":"111524335909-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से परेशान श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से परेशान श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव उसके कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। चांदनी बाग थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय अरविंद पुत्र समंद्र सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेेश का रहने वाला था। वह दो साल से विद्यानंद कॉलोनी में किराये पर रहता था। उसके साथ यूपी का ही अजीत भी किराये पर रहता था। दोनों छोटूराम चौक के पास एक फैक्टरी में काम करते थे। अजीत 17 मार्च को यूपी में अपने घर चला गया था। पीछे से अरविंद्र ने शुक्रवार रात को खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। जब शनिवार सुबह अरविंद का कमरा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खट्खटाया मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो अरविंद का शव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अरविंद तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।