{"_id":"5ac7c5374f1c1bcf618b5cb5","slug":"111523041591-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उषा के भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरदोई रवाना, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उषा के भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरदोई रवाना, आज होगा पोस्टमार्टम
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उषा के भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हरदोई रवाना, आज होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। चांदनी बाग थाना पुलिस विकास नगर में उषा की हत्या के मामले में उसके पति आबिद अली पुत्र शाकिर अली निवासी गांव रग्गाखेड़ी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश से गहनता से पूछताछ कर रही है। मृतका उषा का भाई अवधेश पुत्र रामस्वरूप निवासी खदरी जिला हरदोई, अभी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरदोई रवाना हो गई है। पुलिस पूछताछ में मृतका का पति अपने आपको निर्दोष बता रहा है। आबिद का कहना है कि वो ड्यूटी पर चला गया था। उसकी पत्नी को पीछे से किसने मारा है इस बारे में उसको कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस पूरे मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। शुक्रवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस ने पानीपत में मृतका के परिजनों को बुलाया है। शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गौरतलब है कि तीन अप्रैल को आबिद अली, अवधेश व उषा ने गांव नांगल खेडी निवासी रोहताश कादियान पुत्र कर्मचंद के भवन में कमरा किराये पर लिया था। वीरवार की शाम को उषा मृत हालत में अपने कमरे में पड़ी मिली थी। उषा के गले में उसकी चुन्नी लिपटी हुई थी। उषा की गला घोंट कर हत्या की गई थी। देर रात आबिद को ग्रामीणों ने गांव नांगल खेड़ी में पकड़ लिया और उसे थाना चांदनी बाग पुलिस को सौंप दिया। आबिद ने उषा से प्रेम विवाह किया था।