फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -आरोपी पति दस दिन पहले ही फौज से आया था छुट्टी

-आरोपी पति दस दिन पहले ही फौज से आया था छुट्टी

Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
-आरोपी पति दस दिन पहले ही फौज से आया था छुट्टी
फौजी पति के भाभी के साथ थे अवैध संबंध, पत्नी बनती थी रोड़ा, जहर देकर की हत्या, फौजी पति व जेठानी समेत चार पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

-जिले के गांव डिडवाड़ी में महिला पिंकी को पति, भाभी समेत चार आरोपियों ने शुक्रवार शाम को दिया जहर
-गांव में ही बयाही दूसरी बहन व उसके पति ने गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल, देर रात तोड़ा दम
-परिजनों का आरोप तीन माह मायका रहने के बाद चार माह पहले ही आई थी ससुराल
- सिविल अस्पताल में डिडवाड़ी के सरपंच पति को परिजनों ने सुनाई खरी खोटी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/समालखा। जिले के गांव डिडवाड़ी में फौजी पति ने अपनी भाभी, भाई व मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी। मायका पक्ष का आरोप है कि फौजी पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे और पिंकी उनके अवैध संबंधों में रोडा बनी थी। फौजी दस दिन पहले ही छुट्टी आया था और अगले माह सेवानिवृत्ति थी। थाना समालखा पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर फौजी पति, उसके भाई, भाभी व मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना समालखा के अंतर्गत गांव डिडवाड़ी निवासी पिंकी (35) की शुक्रवार देर शाम को जहर देकर हत्या कर दी। समालखा थाना पुलिस व राणा माजरा गांव निवासी मायका पक्ष के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को देर रात को शवगृह में रखवा दिया और शनिवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज किए। राणा माजरा निवासी पिता राजपाल ने थाना समालखा पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसने अपनी लड़की पिंकी की शादी 2002 में डिडवाड़ी निवासी प्रेम के साथ की थी। प्रेम को शादी के बाद फौज में नौकरी मिल गई। उसकी बेटी को चार लड़कियां पैदा हुई। उसने आरोप लगाया कि उसके दामाद प्रेम के अपनी भाभी संतोष के साथ अवैध संबंध थे। उसकी लड़की पिंकी को इसकी जानकारी लग गई। प्रेम ने अपने भाई कर्ण सिंह, भाभी संतोष व मां अंतो देवी के साथ मिलकर शुक्रवार शाम को जहर की पुडिय़ा दे दी। पिंकी की जहर के असर से तबीयत बिगड़ गई। उसकी दूसरी लड़की ओमबीरी व उसके पति कर्मबीर ने उसको सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मौत हो गई। थाना समालखा पुलिस ने पिता के बयान पर पति, जेठ, जेठानी व सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और डॉक्टरों के बोर्ड के बीच शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दिया कार्रवाई का आश्वासन
मायका पक्ष के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम पर रोष व्यक्त किया। डीएसपी समालखा नरेश अहलावत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। परिजनों ने डीएसपी के सामने पिंकी की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। डीएसपी नरेश अहलावत ने परिजनों को मामले में हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप सरपंच पति अपनी गारंटी पर लेकर गया था
राणा माजरा निवासी पिता राजपाल ने बताया कि उसकी लड़की पिंकी को उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग तंग करते थे। पिंकी उनकी प्रताड़ना से तंग आकर तीन साल से उनके पास ही रह रही थी। डिडवाड़ी ग्राम पंचायत सरपंच पति पिंकी को चार माह पहले अपनी गारंटी पर लेकर आया था। इस बात को लेकर पहले भी उनकी कई बार पंचायत हो चुकी थी। राजपाल ने बताया कि प्रेम 22 नवंबर को ही फौज से छुट्टी पर आया था और उसने आते ही पिंकी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने अपनी चार बेटियों की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया और पिंकी की जहर देकर हत्या कर दी। इस बात को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में सरपंच पति को भी खरी-खरी सुनाई।

वर्जन
पुलिस को डिडवाड़ी गांव में महिला पिंकी की जहर देकर हत्या करने की सूचना मिली थी। परिजन का आरोप है कि महिला के पति के उसकी जेठानी के साथ अवैध संबंध थे। वह उनके संबंधों में रोड़ा अटका रही थी। पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड के बीच शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पिता के बयान पर पति, जेठ, जेठानी व सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नरेश अहलावत, डीएसपी, समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed