फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   टॉफी का लालच देकर 8 साल की बच्ची से कर रहा था रेप

टॉफी का लालच देकर 8 साल की बच्ची से कर रहा था रेप

Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
टॉफी का लालच देकर 8 साल की बच्ची से कर रहा था रेप
मासूमों ने बचाई बहन की जान
विज्ञापन

- 55 साल के व्यक्ति ने किया आठ साल की बच्ची से रेप का प्रयास, असफल होने पर की जान से मारने की कोशिश

- घर में मौजूद छोटे भाई-बहन ने पड़ोस की महिला को दी सूचना, आरोपी को मौके पर ही पकड़ा
- परिजनों का आरोप, आरोपी लंबे समय से कर रहा था गंदी हरकत

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत एक व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची के साथ उसी के घर में दुराचार का प्रयास किया। आरोपी इसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसने बच्ची का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। अपनी बहन को रोते देख छोटे भाई-बहन पड़ोस में रहने वाली एक महिला के पास पहुंचे और उसे बताया। पड़ोसी महिला और उसी वक्त बाहर से पहुंची बच्ची की मां व अन्य लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का झांसा दिया था और उसके भाई-बहनों को धमकाकर घर से बाहर निकाल दिया था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दस पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने लोगों को बच्चों को इस तरह की घटनाओं के प्रति जागरूक करने की अपील की है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत जाटल रोड स्थित एक कॉलोनी में सोमवार दोपहर को 55 साल का एक व्यक्ति गेट फांदकर अंदर मकान में दाखिल हो गया। बच्ची की मां और पिता अपने काम से बाहर गए हुए थे। उसने आठ साल की एक बच्ची को चॉकलेट देकर उसने अपने पास बैठा लिया और उसके दूसरे बहन व भाइयों को चॉकलेट देने के बाद धमकाकर बाहर भेज दिया। उनके बाहर जाते ही आरोपी बच्ची के साथ रेप का प्रयास करने लगा, बच्ची के चिल्लाने पर उसकी आवाज बाहर चली गई। उसके भाई-बहन घबरा गए और उन्होंने ये बात पड़ोस की महिला से बताई। महिला ने पहले उनकी बात को झूठ माना और वापस भेज दिया। वे फिर से महिला के पास गए। महिला उनके घर पर आई तो उसी समय बच्ची की मां भी पहुंच गई। बच्ची की मां व महिला अंदर गए तो देखा कि आरोपी बच्ची का गला दबा रहा है। आरोपी ने परिवार के सदस्यों को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन


बिहार मूल का रहने वाला है आरोपी
आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार व जान से मारने की प्रयास की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकजुट हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। इसकी सूचना मिलते ही आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी ली और अधिकारियों को अवगत कराया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की पहचान जमाल उर्फ कमल निवासी गढ़ी रेपुर थाना रघुपुर सिफौल बिहार के रूप में की। आरोपी अब जाटल रोड स्थित ओम कॉलोनी में किराए पर रहता है और रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
आरोपी ने वारदात से पहले पूरी रैकी की थी। बताया जा रहा है कि वह दो-तीन दिन से गली के लगातार चक्कर काट रहा था। उसने बच्ची से भी बहाने से बात की थी। सोमवार दोपहर को बच्ची का पिता डेयरी में काम से चला गया और मां केबल की तार ठीक कराने मार्केट में चली गई। आरोपी इसी वक्त गेट कूदकर अंदर दाखिल हो गया।

कुछ दिन पहले भी एक बच्ची को छुड़वाया
कॉलोनी में रहने वाली आसपास की महिलाओं ने बताया कि आरोपी तीन दिन पहले अपनी रिक्शा में 12 साल की एक बच्ची को ले जा रहा था। उसने बच्ची को चाउमीन खिलाने की बात कही थी। बच्ची उसकी बातों में आ गई थी। उसे इससे छुड़वाया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति कई बार गली में देखा गया। वह अक्सर लड़की के मकान पर नजर रखता था।

थाना प्रभारी बोले बच्चों को जागरूक करें
थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग इस तरह की घटनाओं से सबक लें। वे अपने बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति के पास न जाने दें और ऐसे लोगों से बच्चों को दूर रखें। बच्चों को समय-समय पर किसी अनजान व्यक्ति के हाथ से किसी प्रकार की खाद्य सामग्री न लेने को लेकर जागरूक करें। अभिभावकों को जागृत होने पर ही इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

पिछले दिनों हुई थी मासूम की हत्या
थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में पिछले दिनों ही इसी तरह की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को चार साल की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार कर दिया और उसकी फिर हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची को नजदीक स्थित कॉलोनी के खंडहर के कुएं से बरामद किया था। सीआईए-तीन ने आरोपी को कौशांबी यूपी से गिरफ्तार किया था और आरोपी की पहचान सुखराज के रूप में की। आरोपी ने कौशांबी में भी इसी तरह से नौ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर हत्या करने का आरोप कबूला था। सीआईए-तीन ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट से तीन दिन का रिमांड लिया है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।


वर्जन
जाटल रोड स्थित एक कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास व गला दबाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मोहम्मद जमाल उर्फ कमल के खिलाफ 10 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
- अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed