{"_id":"5ccddb2abdec22073e116441","slug":"101556994858-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की वारदात को अंजाम देने के 4 आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट की वारदात को अंजाम देने के 4 आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एनडीपीएस स्टाफ ने एक न्यूज चैनल के कैमरा मैन से बाइक व मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को लूटी गई बाइक सहित काबू किया है।
एनडीपीएस टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक टीम एएसआई बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर बाद गश्त के दौरान थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 29 फ्लोरा चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान संदिग्ध किस्म के चार युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार हो मितल मेगा माल की ओर से आए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक सवार युवकों को मौके पर रोक कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपनी पहचान सोनू पुत्र हबीब,अनीश पुत्र सुरेश निवासी मयूर विहार कॉलोनी समालखा, पवन पुत्र राममेहर निवासी बिलंदपुर गन्नौर व नसीम पुत्र तोहिद निवासी गढ़ी कला गन्नौर जिला सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक एक सितंबर 2018 की देर रात पानीपत में एक न्यूज चैनल के कैमरा मैन अशोक उर्फ कैंडी से थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर ग्रीन पार्क के पास से छिनी थी। इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू, अनीश, पवन व नसीम से अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने व उपरोक्त वारदात में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद करने के लिए आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।