{"_id":"5aff22bc4f1c1beb408b6497","slug":"101526670012-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश के चलते दोस्त ने दोस्त की काटी गर्दन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी रंजिश के चलते दोस्त ने दोस्त की काटी गर्दन
Updated Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते दोस्त ने दोस्त की काटी गर्दन
फोटो संख्या 24
पानीपत। बबैल रोड स्थित भारत नगर में शराब पी कर एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की गर्दन काट दी। गर्दन की नस कटते ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी दोस्त वहां से फरार हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
भारत नगर निवासी मुकेश (28) पुत्र नरेश अपने दोस्त सोनू निवासी चावला कॉलोनी के साथ मलिक पैट्रोल पंप के सामने गली में शराब पी रहा था। दोनों में काफी दिनों से कहासुनी चल रही थी। दोबारा फिर शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। जिससे तैश में आकर आरोपी ने जेब से तेजधार चाकू निकाल कर मुकेश की गर्दन पर वार किया। जिससे उसकी गर्दन कट गई। गर्दन कटने के कारण व्यक्ति खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने व्यक्ति को जमीन पर घायल पड़ा देख, तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी।