फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   06rtkpnp38212833508.sty

06rtkpnp38212833508.sty

Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
06rtkpnp38212833508.sty
8 माह से फरार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

समालखा। 8 माह पहले लोढा बस्ती से 107 किग्रा गांजा पत्ती बरामद करने के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को काबू कर लिया। जबकि एक अन्य अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों से साढ़े सतावन किलो ग्राम गांजा पत्ती भी बरामद हुई है। जुलाई 2017 में चौकी पुलिस ने लोढा बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला रामरति, रामदयाल को 107 किग्रा गांजापत्ती के साथ काबू किया था। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए थे। शुक्रवार को गुप्त सूचना के पर पुलिस ने छापा मारते हुए लोढा बस्ती से दो सगे भाईयों मुनीराम को 26 तथा सत्यवान से साढ़े 27 किग्रा गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया। दोनों उपरोक्त मामले में वांछित थे। जबकि दोनों आरोपी भाईयों का पिता भी मामले में दोषी है जो फरार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार शाम को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने किवाना मोड़ पर पुलिस ने हरिओम निवासी राजीव कालोनी को डेढ़ किलो गांजापत्ती के साथ काबू किया। जांच कर्मी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़ गए आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार चल रहे पांचवें आरोपी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed