फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तेज

-पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तेज

Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तेज
टेक्सटाइल उद्यमी के फॉर्च्यूनर लूट का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जीटी रोड पर गुरुद्वारा पहली पातशाही में मॉडल टाउन के रहने वाले टेक्सटाइल कारोबारी से तीन दिन पहले पिस्तौल के बल पर फॉर्च्यूनर लूटने के आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पानीपत के टेक्सटाइल उद्यमी के बेटे से पुलिस ने पूछताछ तेज कर दी है। आरोपी को मॉडल टाउन पुलिस भी क्रेटा गाड़ी लूट के प्रयास में रिमांड पर ले सकती है।
थाना शहर पुलिस ने फॉर्च्यूनर लूट के आरोपी शिवम बजाज को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में आरोपी के रिमांड की अर्जी लगाई। कोर्ट ने मामले को देखते हुए पुलिस की मांग पर आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। पुलिस आरोपी से पिस्तौल और अन्य सामान बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। विदित है कि शनिवार को मॉडल टाउन निवासी नरपिंदर सिंह अपने परिवार के साथ जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही में नगर कीर्तन के बाद कीर्तन में शामिल हुआ था। पीड़ित नरपिंदर सग्गू के साथ उसकी मां और चाचा थे। रात करीब पौने 12 बजे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठा ही था कि आरोपी शिवम ने पिस्तौल तानकर पूरे परिवार को गाड़ी ने उतवाया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। थाना शहर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को फॉर्च्यूनर गाड़ी गणेश नगर स्थित एक फैक्ट्री के सामने मिली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी उद्यमी हरीश बजाज के लड़के शिवम बजाज ने खड़ी की थी। पुलिस ने गाड़ी बरामद करने के कुछ देर बाद आरोपी शिवम बजाज को किला क्षेत्र से काबू कर लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ही आरोपी ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया था। उसने बताया कि उसे महंगी गाड़ी चलाने का शौक है। उसने मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत विराट नगर में एक क्रेटा गाड़ी लूटने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट के आरोपी शिवम बजाज को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार बरामद करना है। -अमित कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed