{"_id":"5a3568784f1c1b3c3d8be14d","slug":"101513449592-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पठानकोट से दिल्ली जाते समय समालखा में हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पठानकोट से दिल्ली जाते समय समालखा में हुआ हादसा
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार-जेसीबी की टक्कर में एक की मौत, दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। जीटी रोड पर मनाना कट के पास कार-जेसीबी की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति पठानकोट से दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जबकि शव को शवगृह में रखवा दिया। समालखा थाना पुलिस ने इसमें जेसीबी चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गौतम शर्मा निवासी पठानकोट ने बताया कि वह दिल्ली में सेल्समैन है। वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपनी पत्नी शिवानी और दोस्त सागर बजाज निवासी दिल्ली के साथ कार से पठानकोट से दिल्ली जा रहे थे। वे रात को अंबाला रुके थे और सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कार सागर चला रहा था, जीटी रोड पर समालखा में मनाना कट के पास जीटी रोड की दिल्ली लेन पर आगे चल रही जेसीबी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार उससे टकरा गई। हादसे में सागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वे दोनों घायल हो गए। थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना समालखा प्रभारी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को काबू कर लेगी।