फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police

युवक के सिर पर बट मार दो साल पहले की थी लूट, बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
crime, police
मनाना मोड़ नजदीक रेवले फाटक के पास से सीआइए-टू ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट व चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 2017 में अपने 4 बदमाशों के साथ मिलकर सिर में बट मारकर एक लूट करने की वारदात का कबूलनामा किया। लेकिन बदमाशों के इस वार से उक्त पीड़ित युवक 2 साल से भी ज्यादा समय कोमा में रहा, जिस कारण वो पुलिस को शिकायत नहीं दे सका। बदमाशों के कबूलनामा के बाद से पुलिस ने पीड़ित से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ बोल न सका। बहराल आरोपी ने के दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद चोरी की वारदात सहित अन्य वारदातों का कबूलनामा किया, साथ ही अन्य आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया की शुक्रवार शाम मुख्य सिपाही मदन के नेतृत्व में थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान एक टीम मौजूद थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम मनाना मोड़ नजदीक रेलवे फाटक के पास पहुंची। जहां पहुंचने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उसकी पहचान दीपक पुत्र जगबीर निवासी कुहाड़ पाना समालखा के रूप में बताई। शक के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध एक देशी पिस्तोल 315 बौर बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रारंभिक पुलिस पूछताछ की तो आरोपी ने 14 फरवरी 2017 को थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ाव मोहल्ला में एक मकान का ताला तोड़कर एक लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने के आभूषण व अन्य कागजात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने का कबूल किया।
विज्ञापन

- लाइसेंसी रिवाल्वर चुरा, उस पर अंकित नंबर किए थे खुर्द-बुर्द:
इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया की चोरी की वारदात के बारे में थाना समालखा में राजेंद्र पुत्र रामभज निवासी पड़ाव मोहल्ला समालखा की शिकायत पर धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज है। शिकायत में राजेंद्र ने बताया था की वह देर शाम करीब 9 बजे मकान का ताला लगाकर अपनी कार में सवार हो पानीपत गया था। जो रात करीब 12 बजे वह वापस घर लौटा तो मकान का बाहर व अंदर का ताला टुटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। गहनता से जांच करने पर घर से उसकी एक लाइसेंसी रिवाल्वर, रिनीवल स्लीप, करीब 30 हजार रुपये, सोने की दो चेन, दो अंगूठी, दो सेट कानों की बालियां चोरी मिली। चोरी का सामान बरामद करने व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार आरोपी दीपक को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान गहनता से पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी दीपक ने अपने दो अन्य साथी दीपक निवासी समालखा व अंकित निवासी गन्नौर के साथ मिलकर विगत दिनों जीटी रोड पर 70 माइल स्टोन ढाबे के पास स्थित एक ढाबे से एक एलइडी व दो वुफर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदमाशों ने युवक के सिर में मारी थी बट, पुलिस को शिकायत तक नहीं दे पाया, लेकिन बदमाशों ने वारदात कबूलीं:
पुलिस पूछताछ में बदमाश दीपक ने बताया कि उसने अपने साथी अंकित निवासी गन्नौर, हरिश निवासी डिकाडला, व दीपक निवासी समालखा के साथ मिलकर वर्ष 2017 में गन्नौर बस अड्डे के नजदीक गार्डन के पास घूम रहे एक युवक के सिर मे पिस्तौल का बट मारकर उससे नकदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक के सिर में बट मारे जाने से वो 2 साल तक कोमा में चला गया था। गत दिनों ही वो कोमा से बाहर आया है, लेकिन उसने पुलिस को बयान अभी तक भी नहीं दिए हैं और न ही इस वारदात में केस दर्ज है। लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान बदमाश ने वारदात का कबूलनामा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed