फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police

अनाजमंडी की दीवार गिराने के आरोप में दो नामजद समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime, police
अनाजमंडी में नवनिर्मित मार्केट कमेटी की दीवार वीरवार की रात को गिराने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मतलौडा थाना पुलिस ने दो नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश पर अनाजमंडी की दीवार बनाई गई थी, जिसे केस हारने वाले पक्ष ने गिरा दिया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मार्केट कमेटी के लेखाकार के बयान पर मतलौडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अदालत के फैसले के बाद उपायुक्त के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार रविंद्र हुड्डा व पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने अनाजमंडी की दीवार को राजमिस्त्री लगाकर बनवाया था। इस दौरान भी केस हारने वाली कृष्णा देवी ने कमेटी अधिकारियों के साथ कहासुनी करते हुए सरकारी काम को रोकने की कोशिश की थी। वहीं महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोका और दीवार का निर्माण किया गया। वीरवार की रात को कमेटी के कर्मचारी दीवार का पहरा देरहे थे।
विज्ञापन

रात में नफेसिंह फौजी, कृष्णादेवी व करीब 6 अन्य लोग गाड़ी में आए और दीवार को गिरा दिया। कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हथियार लहराकर दहशत पैदा की। डरे सहमे कर्मचारियों ने छिपकर उनकी वीडियो बनाई और पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कमेटी अधिकारियों ने मामले को उपायुक्त के संज्ञान में लाए। इसके बाद पुलिस ने उपायुक्त के आदेश पर कमेटी लेखाकार अजीत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने समेत 5 धाराओें के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed