फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police, murder

गुजरात के कपड़ा व्यापारी की हत्या का आरोपी 5 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime, police, murder
पानीपत। सीआईए-थ्री की गिरफ्त में 5 लाख रूपये का ईनामी बदमाश अली मोहम्मद । - फोटो : panipat
गुजरात के जिला गांधी धाम में बी डिविजन थाना क्षेत्र में एक अगस्त 2016 को कॉटन वेस्ट कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाला तीन साल से फरार चल रहे पांच लाख के इनामी बदमाश को सीआइए-थ्री ने गिरफ्तार कर लिया। पानीपत सीआइए-थ्री ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाश अली मोहम्मद निवासी कुर्रा जिला बाका बिहार को पकड़ा है, वह इस वक्त पानीपत की हरिसिंह कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा था। उसके घर से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी से गुजरात, पानीपत, सोनीपत सहित अंबाला की आपराधिक वारदातों का भी खुलासा हुआ। आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन

जिले की दो वारदात सहित अन्य जिलों व अन्य राज्यों की वारदात का कुबूला
सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सोमवार शाम उसके किराये के कमरे हरिसिंह कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2011 से 2013 के बीच जिला पानीपत, सोनीपत व अंबाला में लूट, लड़ाई-झगड़ा व लूट की योजना बनाने की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी वर्ष 2013 में अंबाला जेल से बेल पर आया था।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि सीआईए-थ्री पुलिस की टीम थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत हरिसिंह चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली की अली मोहम्मद निवासी कुर्रा जिला बाका बिहार हाल किरायेदार हरिसिंह कॉलोनी में अपने किराये के कमरे के बाहर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। टीम ने दबिश दे आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, तो उससे अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना किला में 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 1 अगस्त 2016 को गुजरात के जिला गांधी धाम के बी डविजन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉटन वेस्ट के व्यापारी सचिन धवन की उसके गोदाम पर पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी धाम व्यापारी एसोसिएशन की ओर भी रखा गया था 5 लाख का इनाम
सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया की इस वारदात के बारे में आरोपी के खिलाफ गुजरात के जिला गांधी धाम के थाना बी डिविजन में की धारा 302, 307, 120बी व 25-54-54 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। जिला गांधी धाम व्यापारी एसोसिएशन की ओर से आरोपी की सूचना व गिरफ्तारी के बारे में 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। वारदातों में शामिल आरोपी के फरार साथी के ठिकानों का पता लगाने व गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड :
1. वर्ष 2011 में अपने साथियों के साथ मिलकर पानीपत के थाना शहर व मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत वोडाफोन के शोरूम में लूट की अलग-अलग दो वारदातों को अंजाम दिया। (पहले गिरफ्तार किया जा चुका है)
2. वर्ष 2011 में साथियों के साथ मिलकर जिला सोनीपत में दो लूट की व एक जानलेवा हमला करने की वारदात सहित कुल तीन वारदातों को अंजाम दिया। (पहले गिरफ्तार किया जा चुका है)

3. वर्ष 2013 में साथियों के साथ मिलकर जिला अंबाला में लूट की योजना बनाते अंबाला पुलिस ने काबू किया। (पहले गिरफ्तार किया जा चुका है)
4. 1 अगस्त 2016 को गुजरात के जिला गांधी धाम के बी डिविजन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉटन वेस्ट के व्यापारी सचिन धवन की उसके गोदाम पर पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। (गुजरात पुलिस का पीओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed