{"_id":"5f67c0128ebc3e8bac714ba6","slug":"crime-police-kidnap-petrol-pump-panipat-news-knl448828105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक की 8 वर्षीय बेटी को घर से बाहर से अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक की 8 वर्षीय बेटी को घर से बाहर से अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 11-12 चौकी इंचार्ज को शिकायत देते 8 वर्षीय बच्ची के पिता व साथ में मौजूद अन्य।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बदमाश ने सेक्टर 12 स्थित राधा माधव पार्क के पास पेट्रोल पंप मालिक की 8 वर्षीय बेटी को साइकलिंग करते समय अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान बेटी ने पहले लात मारकर खुद का छुड़वाया और फिर चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों को आते देख आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गया। सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12 निवासी अमित नांदल ने बताया उसका गोहाना रोड पर पेट्रोल पंप है। उसकी दो बेटियां है। बड़ी 8 वर्षीय बेटी शनिवार को शाम साढे़ छह बजे घर के बाहर अपनी दोस्त के साथ साइकलिंग कर रही थी। वहीं उसकी पत्नी भी घर के बाहर सैर कर रही थी। जब उसकी बेटी राधा माधव पार्क के पास से वापस घूमने लगी तो एक बाइक चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया, इससे बेटी की साइकिल नीचे गिर गई। आरोपी बाइक चालक ने उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, लेकिन बेटी ने उसे लात मारी और बेटी की दोस्त ने आवाज लगाकर सैर कर रहे लोगों को इकट्ठा किया। लोगों को आते देख चालक बाइक समेत फरार हो गया। अमित ने बताया कि शनिवार को पार्क में सैर करने कोई नहीं आया, जिसका फायदा बदमाश ने उठाना चाहा और सुनसान समझ बेटी को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी, जिस सूचना पर सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस पहुंची। जिन्होंने बयान दर्ज किए ओर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- विनीत, सेक्टर 11-12 चौकी इंचार्ज