फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police, cold drink, drug

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime, police, cold drink, drug
दो व्यक्तियों ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेेसुध होने पर पेंट की जेब से 40 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसकी करीब 20 मिनट से रैकी कर रहे थे और बैंक के अंदर भी साथ थे, बाहर निकलते ही आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक का ऑफर किया और मना करने के बावजूद जबरदस्ती उसे पिला दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मक्खन सिंह निवासी महराणा ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 20 जुलाई को वह जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 40 हजार रुपये निकलवाने के लिए गया था। इस दौरान बैंक के अंदर मिले एक युवक ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी। जब वह नकदी निकलवाकर जीटी रोड पर पहुंचा तो युवक उसके पास आया और कोल्ड ड्रिंक का ऑफर किया। पहले मना किया, लेकिन जबरदस्ती करने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली। इससे वह बेसुध हो गया। इसका फायदा उठाकर आरोपी उसकी जेब से 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। आरोपी के साथ उसका एक दोस्त भी था। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जमाई को देने के लिए निकलवाई थी नकदी
मक्खन सिंह ने बताया कि उसके जमाई का मकान का कार्य निर्माणाधीन है, जिसको देने के लिए उसने बैैंक से नकदी निकलवाई थी। जमाई ने कहा था कि कमेटी छूटने के बाद वह पैसे लौटा देगा, जमाई के हाथों में रुपये पहुंचने से पहले ही उससे ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक बेसुध हालत में घूमता रहा-
आरोपियों की कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गया। जैसे ही उसे होश आया तो वह चक्कर खाकर जमीन पर बैठ गया। इसके बाद वह पैदल ही बस स्टैंड तक पहुंचा। उसने अपने दोस्त को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी। दोस्त ने मौके पर पहुंचकर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक दिन बाद उसे छुट्टी मिली।

वर्जन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- योगेश कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed