वकील के खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाने वाली सोनीपत निवासी महिला को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी महिला वकील और उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रही थी और आठ लाख रुपये मांग रही थी। बाद में एक लाख रुपये में समझौता हुआ। महिला थाने में शिकायत के बार आरोपी महिला को पकड़ लिया गया।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि सोनीपत निवासी ने शिकायत की थी कि पानीपत कोर्ट में वकालत कर रहे उनके भाई को एक महिला ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाकर महिला थाने में दो अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसके भाई को जेल हो गई और वह अभी भी जेल में ही है। यह बात पता चलने पर जब वकील की पत्नी से संपर्क किया गया, जिसने बताया कि आरोपी महिला आठ लाख रुपये मांग रही थी और एक लाख रुपये में बात की। तय हुआ था कि राजीनामे का शपथ पत्र कोर्ट में दिया जाएगा। आरोपी महिला शुक्रवार की शाम को रकम लेने के लिए शाति नगर स्थित लतीफ गार्डन आ रही थी। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी महिला को लतीफ गार्डन से धरदबोचा। उसके पास से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई। मजिस्ट्रेट से अनुमति लेने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।