फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime/panipat

डेयरी संचालक को बंधक बनाकर डकैती, दस पशु ले गए

Tue, 18 Aug 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 18 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
शहर के साथ सटे गढ़ी सिकंदरपुर गांव स्थित एक डेयरी पर बीती रात को डकैती हो गई।
विज्ञापन


आधा दर्जन बदमाशों ने संचालक और उसके सहयोगी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से करीब दस लाख कीमत के 12 मवेशी ले गए। यह शहर और आसपास के क्षेत्र में पंद्रह दिन में डकैती की दूसरी बड़ी वारदात है।

पुलिस लूट के मामले में कार्रवाई करने के बजाय सीमा के चक्कर में उलझ गई और थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना देने के छह घंटे बाद पहुंची। डेयरी संचालक का आरोप है कि पुलिस सूचना मिलने पर पहुंच जाती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने डेयरी संचालक की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला बीती देर रात का है। गढ़ी सिकंदरपुर इलाके में बूटा राम की डेयरी पर बीती रात को कुछ बदमाश घुस गए और बूटा राम और उसके सहयोगी विलायक राम को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बदमाश दोनों को बंधक बनाकर डेयरी से 10 भैंस और दो झोटे ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लाइन पार इलाके में अपना कैंटर खड़ा कर रखा था। इसमें सारे मवेशी भरकर ले गए। विलायक और बूटाराम ने खुद को मुक्त कराकर पास के डेरे से पुलिस को सूचना दी।

जिला पुलिस एक बार फिर सूचना देने के बाद लूट जैसे मामले में कार्रवाई करने में चूक गई। आरोप है कि बूटा राम ने मुक्त होते ही पुलिस को सूचना दी।

थाना पुलिस काफी देरी से पहुंची। इसके बाद थाना मॉडल टाउन ने अपनी सीमा से बाहर का मामला बताकर टलने का प्रयास किया। वहीं दूसरे थाने की पुलिस भी पूरे मामले से टल गई।

बूटाराम ने बताया कि आमिर गांव सोदापुर निवासी रमेश के पास रहता है। वह 16 अगस्त को चार-पांच लोगों को लेकर डेयरी में आया था। वह उसकी डेयरी से एक भैंस खरीद कर ले गया था और वह तीन-चार घंटे अपने साथियों के साथ डेयरी पर ही रहे थे।

उन्होंने उसके सामने रसोई में पंद्रह हजार रुपये रखे थे। बदमाशों ने रात को रसोई में रखे पैसों को लूटने की नीयत से सामान की तलाशी ली। बूटा राम ने बताया कि वह सुबह तीन बजे सरपंच को लेकर रमेश के घर गया तो वहां पर नौ बोतल अंग्रेजी शराब की खाली पड़ी थी। उसने बताया कि आमिर यहां से भैंस खरीदकर यूपी में बेचने का काम भी करता है।

बूटाराम के कई साथी आमिर के यूपी स्थित मकान में पहुंचे। बताया जा रहा है कि आमिर कई भैंस लेकर यूपी गया है। वह ग्रामीणों को भैंस खरीदकर लाने की बात कह रहा था। इसी के चलते कुछ लोग उसके बुच्चा खेड़ी गांव में गए हैं।

थाना शहर के अंतर्गत तीन अगस्त को मेन बाजार डाकखाने वाली गली में रहने वाले प्रदीप गुप्ता के घर डकैती पड़ी थी। बदमाशों ने उसकी पत्नी मिनी गुप्ता की हत्या कर ली थी और घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए थे।

पुलिस ने इस वारदात में आठ बदमाशों को दबोचा था और दो-तीन बदमाश फरार होने की बात कही थी। सीआईए और थाना शहर पुलिस दो आरोपियों को वारदात के 15 दिन बाद भी काबू नहीं कर सकी है।


गढ़ी सिकंदरपुर गांव के नजदीक एक डेयरी से दो लोगों को बंधक बनाकर मवेशी ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी और मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विपिन कादियान, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed