{"_id":"6a2723e7467e0fa0ef092983","slug":"creta-car-parked-outside-the-house-stolen-thieves-break-the-window-and-take-away-the-car-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158613-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी, शीशा तोड़कर कार ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी, शीशा तोड़कर कार ले गए चोर
Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन में घर के सामने खडी क्रेटा कार को शनिवार रात को वाहन चोर चोरी कर ले गए। सुबह को जब कार के मालिक उठे तो कार नहीं मिली। तुरंत ही इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाने में दी। वाहन चोरों ने कार का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। थाना पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुटी है।
मॉडल टाउन की मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को उन्होंने अपनी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी की थी। रविवार सुबह जब वह उठे तो उनकी कार चोरी मिली। आस-पास के सीसीटीवी में देखा तो चोर उनकी कार का शीशा तोड़कर चोरी कर ले गए हैं। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
-- -- -
कुछ दिन पहले स्कॉर्पियो हुई थी चोरी
शहर में वाहन चोरी का गैंग लगातार वारदात कर रहा है। एक सप्ताह पहले वाहन चोर सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के सेक्टर-7 में एक मकान के सामने से स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ले गए थे। रिफाइनरी के अधिकारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
-- --