{"_id":"638a604a0c133d6b680dec7a","slug":"cracks-in-the-walls-of-23-crore-hali-park-even-before-its-launch-panipat-news-knl129452278","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शुभारंभ से पहले ही 23 करोड़ी हाली पार्क की दीवारों में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शुभारंभ से पहले ही 23 करोड़ी हाली पार्क की दीवारों में आई दरारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक हाली पार्क तैयार हो चुका है लेकिन अभी इसका शुभारंभ तक नहीं हुआ था कि इसकी दीवारों में दरारें आने लगी हैं। वहीं पार्क के अंदर ऑडिटोरियम के पास दो जगह पर रस्सी बांध कर पीछे जाने का रास्ता बंद किया गया है। यहां लिखा गया है कि आगे जाने पर 1100 रुपये का जुर्माना भी देना होगा। दूसरी ओर आज भी इस प्रोजेक्ट का कई जगहों पर काम अधूरा पड़ा है।
इसके निर्माण में निगम ने करीब 23.40 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था। जिसमें से करीब 23 करोड़ रुपये का भुगतान निगम एजेंसी को कर भी चुका है लेकिन इसमें लगे हुए अलग अलग रंगों और आकार के ग्रेनाइट पत्थर इस सुंदर पार्क और झील पर धब्बा बने हुए हैं। निगम और नेताओं के अनुसार इस पार्क को अगले माह तक शहरवासियों को लिए खोल दिया जाएगा। जिसका अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को मुआयना कर ग्रांउड रिपोर्ट की।
हाली पार्क में सैर करने वाले लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि 23 करोड़ से तैयार और खामियों से भरपूर हाली पार्क में आपका स्वागत है। हाली पार्क की सूखी झील की अभी तक सफाई नहीं हुई है और इसमें नहरी पानी भरने की तैयारी की जा रही है। हाली झील के चारों ओर बनाई गई दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। यहां पर हरे भरे बड़े पेड़ों का काटा जा चुका है। अब तक बड़ी बड़ी इमारतों में दरवाजे तक नहीं लगाए गए। पार्क में सार्वजनिक शौचालय तक तैैयार नहीं हो पाए। पार्क में गंदगी के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
सरकार को लगा रहे चूना:
पार्क में पहुंचे पूर्व जिला प्रधान और जन आवाज सोसायटी अध्यक्ष जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि इस पार्क के निर्माण में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। कई जगहों पर घटिया मैटेरियल लगाया गया है। जिससे अभी से पहले पत्थर उखड़ने लगे हैं। दीवारों में दरारें आ गई हैं। पेड़ों का काटा गया है और भी ऐसे कई काम हैं जिनमें इस प्रोजेक्ट को सही तरीके से नहीं तैयार किया गया। जिसका जवाब अफसरों और नेताओं को देना होगा।
होगी जांच: एसई
हाली पार्क प्रोजेक्ट पर कई बार दौरा किया जा चुका है। अभी तक पूरी तरह से काम पूरा नहीं हो पाया है। जो भी त्रुटियां रही होंगी, उनको दुरुस्त करवाया जाएगा।
रमेश कुमार, एसई, नगर निगम।