फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousin missing for home from office, bike, sandal and mobile found on canal

Panipat News: ऑफिस से घर के लिए निकले चचेरे भाई लापता, नहर पर मिली बाइक, चप्पल व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cousin missing for home from office, bike, sandal and mobile found on canal
समालखा। बुडशाम गांव से पिछले दो दिनों से लापता दो चचेरे भाइयों की बाइक नहर के किनारे मिली। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस परिजनों व गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में नहर की खाक छानती रही। अब तक दोनों का सुराग नहीं लगा है। बुडशाम निवासी दो चचेरे भाइयों प्रदीप (28) पुत्र रमेश व कर्मबीर शुक्रवार सुबह मुत्थूट फाइनेंस कंपनी में काम पर गए थे। शाम को वहां से वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों को कई बार फोन किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अब दोनों के मोबाइल भी बंद हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। अब इनके फोन, मोटरसाइकिल व चप्पल नारायणा गांव के पास नहर किनारे मिले हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। समालखा एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed