फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousin fired at birthday party, property dealer died

Panipat News: जन्मदिन की पार्टी में फुफेरे भाई ने की फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cousin fired at birthday party, property dealer died
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत काबड़ी रोड स्थित जैन चौक पर बुधवार शाम जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के फुफेरे भाई ने ही शराब के नशे में फायरिंग की थी। प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगने के बाद आरोपी ही उसे अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आरोपी फुफेरा भाई फरार है। पुलिस ने मृतक के दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस घटना के बाद हरिनगर क्षेत्र में मातम पसरा है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


गंगाराम कॉलोनी निवासी कर्ण ने बताया कि वह विजय (22) निवासी हरिनगर का दोस्त है। विजय का जैन चौक पर प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है। बुधवार को विजय का 22वां जन्मदिन था। इसलिए उन्होंने ऑफिस में जन्मदिन की पार्टी रखी थी। वह यहां साढ़े चार बजे आया था। यहां आने के बाद वह दोस्त दीपक निवासी बिशनस्वरूप कॉलोनी के साथ केक लेने चला गया। केक लाने के बाद ऑफिस में तेज आवाज में चल रहे गाने के बीच वे मौज मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में विजय के फुफेरे भाई सुमित निवासी हरिनगर से गोली चल गई और गोली विजय के पेट में जा लगी। गोली लगते ही विजय गिर गया।
विज्ञापन

सुमित और अन्य विजय को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह इसके बाद उसे अपनी गाड़ी में लेकर मॉडल टाउन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल गए। डॉक्टरों ने यहां भी उसे मृत घोषित कर दिया। वे इसके बाद शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित निवासी अशोक विहार कॉलोनी, सुमित निवासी गंगाराम कॉलोनी, कर्ण निवासी गंगाराम कॉलोनी, निंजा निवासी अर्जुन नगर व दीपक निवासी बिशनरूवरूप कॉलोनी विजय के जन्मदिन पर पार्टी कर रहे थे। शराब के नशे में हर्ष फायरिंग में विजय की जान चली गई।

वारदात के बाद विजय के दोस्त डरे सहमे सिविल अस्पताल में खड़े थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने एक घंटे तक पूरी घटना के प्रत्यक्षदर्शी कर्ण से पूछताछ की। इस दौरान कर्ण डरा हुआ था। डरा सहमा कर्ण पुलिस के सामने बार-बार बात करते हुए कांप रहा था। इसी वक्त मृतक विजय के पिता सुरेश आए और बोले कि साहब इसकी कोई गलती नहीं है। विजय के फुफेरे भाई सुमित के अवैध कट्टे से गोली चली है। वह अब फरार है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लोगों से पूछताछ की गई है। विजय के दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। आरोपी फुफेरा भाई फरार है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- नरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed