फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cousin brother-sister duo created a stir in international sports

Panipat News: दुनिया में 185वें नंबर पर आई चचेरे भाई-बहन की जोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother-sister duo created a stir in international sports
-चचेरे भाई-बहन की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में मचाया धमाल, जीते कांस्य
विज्ञापन

फोटो: 19 व 20

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। युगांडा और अल्जीरिया देश में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में पानीपत के चचेरे भाई-बहन की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों भाई-बहन ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इन प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीते हैं। दोनों की जोड़ी को विश्व में 185वां रैंक मिला है। इस रैंकिंग के साथ एक बार फिर दोनों ने बैडमिंटन में देश के कद को बढ़ाने का काम किया है। दोनों की इस बड़ी उपलब्धि पर देश के लोगों के साथ राज्य और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
नंद विहार कॉलोनी जाटल रोड के चचेरे भाई-बहन मोहित और लक्षिता जागलान मिक्स डबल कैटेगरी में खेलते हैं। इससे पहले भी दोनों भाई-बहन ने राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीते हैं। अब दोनों का लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण को जीतना है। जिसकी तैयारी में वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने कोच विजयदीप सिंह नीटा को दिया है। दोनों का कहना है कि कोच के कुशल मार्गदर्शन में वे इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मोहित जागलान ने बताया कि पहली प्रतियोगिता तीन से छह अक्तूबर तक युगांडा में हुई। दूसरी प्रतियोगिता 17 से 20 अक्तूबर को अल्जीरिया में हुई। दोनों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा देशों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मिक्स प्रतियोगिता में खेलते हुए युगांडा और अल्जीरिया में तीन-तीन मुकाबले हुए। युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल मुकाबले में 21-19 और 21-18 प्वाइंट से चूक गए। ये मुकाबला मलयेशिया के खिलाड़ियों के साथ काफी रोचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला अल्जीरिया में यूरोप के पुर्तगाल देश के खिलाड़ियों के साथ हुआ। इस रोमांचक मैच में 22-20 और 21-18 प्वाइंट से चूक गए। वर्ना दोनों प्रतियोगिताओं में वे रजत जीत कर स्वर्ण के प्रतिभागी बन जाते। उन्होंने बताया कि युगांडा में मालदीव के खिलाड़ियों के साथ उनका कड़ा मुकाबला हुआ। उन्होंने मालदीव की राष्ट्रपति से सम्मानित टीम को 19-21, 21-17 और तीसरा 21-15 से हराकर पदक पर कब्जा जमाया।
मोहित जागलान की चचेरी बहन एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्षिता जागलान ने बताया कि अक्तूबर माह में ही 9 से 13 तारीख तक इजिप्ट देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। उन्होंने इजिप्ट और इराक के खिलाड़ियों को मात दी। इसके बाद उनका मुकाबला पुलगेरिया देश के खिलाड़ियों के साथ हुआ था। उनका सामना 2024 में ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रही खिलाड़ी के साथ हुआ। यहां उनके तीन मुकाबले हुए। यहां भी वे क्वार्टर फाइनल तक कड़ी टक्कर में मुकाबला करते रहे।

2012 से कर रहे तैयारी-
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित जागलान ने बताया कि वे बैडमिंटन में मिक्स डबल कैटेगरी की तैयारी 12 वर्षों से कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 2021 से की। सबसे पहले सिंगल खेलते थे। उनकी बहन लक्षिता जागलान भी उनको देखकर खेलने लगी। इसके बाद दोनों ने मिक्स डबल खेलना शुरू किया। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक झटके। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed