फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   couple beaten woman and four other person

बिजली कनैक्शन ठीक करने गई महिला समेत चार के साथ दंपती ने की मारपीट,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
couple beaten woman and four other person
गांव बबैल में घर में बिजली न आने पर कनेक्शन ठीक करने गई महिला समेत चार लोगों पर एक दंपती समेत 18 पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रामपती पत्नी राजेंद्र निवासी गांव बबैल ने बताया कि गत दो सितंबर की रात साढ़े सात बजे उनके घर की लाइट खराब थी। वह लाइट ठीक करने के लिए कर्मबीर के घर के सामने लगे खंभे के पास पहुंची, लेकिन कर्मबीर ने लाइट ठीक करने से मना कर दिया। उसको समझाने के लिए 70 वर्षीय बुजुर्ग भीम सिंह गए, उन्होंने खंभे पर चढ़ने के लिए बल्ली लगाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मबीर और उसकी पत्नी कांता ने बल्ली नहीं लगाने दी। दोनों ने मिलकर उसके व उसकी बहन सुमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई तो उसका देवर व बुजुर्ग भीम आया। जिनके साथ भी उन्होंने मारपीट की। आरोप है कि कर्मबीर, अंकित, हरविंद्र, सुरेंद्र, अजय, संजू, निर्मला, तेजिंद्र, चरन सिंह, कांता, निर्मला, मोनू, किरण, प्रिती, रेणु, पूजा, गीता, ने मिलकर उनपर तेजधार हथियार से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed