फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Councilor, mayor and market head face to face due to lack of garbage collection

Panipat News: कूड़ा उठान न होने से पार्षद, मेयर और बाजार प्रधान आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Councilor, mayor and market head face to face due to lack of garbage collection
पानीपत। दिवाली पर शहर के बाजारों में कूड़ा उठान न होने से बाजार प्रधानों, पार्षद, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के बीच विवाद छिड़ गया है। बाजारों प्रधानों का आरोप है कि जेबीएम ने डाेर टू डोर कूड़ा उठान बंद कर दिया है। इसके विरोध शिकायत को लेकर बाजार प्रधान एकजुट हो गए हैं। दूसरी ओर ज्यादातर पार्षदों ने जेबीएम के काम से संतुष्ट होकर अपने संतुष्टि पत्र भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

इसी बीच मेयर की ओर से निगम अधिकारियों को जेबीएम की पेमेंट रोकने के लिए भी पत्राचार किया है। जेबीएम का दावा है कि उनका डोर टू डोर कूड़ा उठान जारी है। इसके अलावा जेबीएम कंपनी की ओर से शिकायत करने वाले बाजार प्रधानों से भी संतुष्टि पत्र लेने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सफाई कमेटी के अध्यक्ष पार्षद संजीव कुमार दहिया ने एजेंडा प्रस्तुत कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में जेबीएम का काम सौ प्रतिशत नहीं हो रहा है। इसलिए जब तक डोर टू डोर सौ प्रतिशत नहीं हो जाता तब तक एजेंसी शहरवासियों से यूजर चार्ज की पर्चियां नहीं काट सकती। उन्होंने ये एजेंडा मेयर को भेजकर सदन में पास करने की बात कही है। वहीं, दस नवंबर को सदन की बैठक भी बुलाई गई है। माना जा रहा है कि बैठक में जेबीएम के खिलाफ कड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं, निगम पहले ही जेबीएम का करीब दो माह भुगतान रोके हुए है।
विज्ञापन

ऐसे चला कूड़े और राजनीति का प्रकरण
हुआ यूं कि शहर के बाजारों में कलंदर चौक एसोसिएशन के प्रधान मनोज, मेन बाजार ट्रेड यूनियन के प्रधान निशांत सोनी, प्रताप बाजार मंडल के प्रधान चंद्र कुमार सहगल, गुड़ मंडी बाजार व्यापार मंडल सुनील सिंगला, सुभाष बाजार ट्रेड यूनियन के प्रधान राजीव सोनी समेत संयुक्त व्यापार मंडल के बाजार प्रधान दर्शन लाल ने बैठक कर मेयर को शिकायत दी कि बाजारों में जेबीएम का सफाई का काम सही नहीं चल रहा है। बाजारों में कूड़े के ढेर पड़े हैं। मेयर ने निगम अधिकारियों को पत्राचार में कहा कि जेबीएम के काम से वे संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए कंपनी का भुगतान रोक दिया जाए। इस पर कंपनी ने 19 से ज्यादा पार्षदों के संतुष्टि पत्र ले लिए। इनमें वे पार्षद भी शामिल होना बताया गया है जिनके क्षेत्र में बाजार आते हैं। ये बात बाजार प्रधानों तक पहुंच गई। अब उन्होंने निगम कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पार्षदों ने नहीं दिए संतुष्टि पत्र
बताया जा रहा है कि 19 से ज्यादा पार्षदों ने जेबीएम को संतुष्टि पत्र दिए हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो जेबीएम के काम से संतुष्ट नहीं हैं। इनमें वार्ड दस से पार्षद रविंद्र भाटिया, बीस से लोकेश नांगरू, 15 से सुमन छाबड़ा, सात से अशोक कटारिया और 26 से विजय जैन हैं। इनके अलावा भी कुछ पार्षद ऐसे हो सकते हैं जिन्होंने संतुष्टि पत्र न दिए हों।

वर्जन:
बाजारों में जेबीएम ने कूड़ा उठान का काम बंद कर दिया है। त्योहारी सीजन है। अगर हालात ऐसे रहे तो लोग संक्रमण रोगों की चपेट में आ सकते हैं।
दर्शन लाल, प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल।

वर्जन:
शहर में जेबीएम के कूड़े उठान का काम सही तरीके से चल रहा है। बाकी किसी भी प्रकार का मामला संज्ञान में नहीं है।
अजीत तिवारी, उप प्रबंधक, जेबीएम
वर्जन:
होगी जांच पड़ताल: निगम
जेबीएम कंपनी के काम की शिकायतें मिली हैं। इसकी गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
जितेंद्र नरवाल, सीएसआई, नगर निगम।
वर्जन:
जेबीएम कंपनी के खिलाफ शहर से कई शिकायत मिली है। दौरा किया तो शिकायत जायज थी। जेबीएम की सफाई से मैं तो संतुष्ट नहीं हूं। अगर पार्षद और अधिकारी सफाई से संतुष्ट हैं तो भुगतान करा सकते हैं। इसका फैसला सदन की बैठक में होगा।
अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed