{"_id":"65246974678aad589e003e3d","slug":"corporations-favoritism-in-development-works-anger-among-people-now-there-will-be-a-face-to-face-panipat-news-c-244-1-pnp1004-7350-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विकास कार्याें में निगम का पक्षपात, लोगों में रोष, अब होगा आमना-सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विकास कार्याें में निगम का पक्षपात, लोगों में रोष, अब होगा आमना-सामना
विज्ञापन
पानीपत। शहर के नेताओं के दबाव में निगम अधिकारियों पर अब विकास कार्याें में भी पक्षपात के आरोप लगने लगे हैं। वार्ड 18 के 22 विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी होने के चार माह बाद वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए। इसके अलावा दो मुख्य सड़कों को बनाने के लिए टेंडर तक नहीं लगाया जा रहा है। इससे वार्डवासियों में अब रोष पनप रहा है। पार्षद बलराम मकोल ने बताया कि उन्होंने कई बार निगम अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप की बात कह दी। पार्षद ने सोमवार तक वर्क ऑर्डर जारी न करने पर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
आरके पुरम धर्मशाला, आठ मरला सावन भादो पार्क में लाइब्रेरी, आरके पुरम, मुखीजा और देशवाल कॉलोनी में तीन गजीबो (झोपड़ियाें), शक्ति नगर अटल पार्क मरम्मत, सतकरतार कॉलोनी चार नंबर और विक्की दलाल एवं एमआरवी स्कूल वाली गली, आरके पुरम गिरी प्रॉपर्टी वाली गली, आरके पुरम राहुल अरोड़ा और अभिषेक किराना वाली गाली, मुखीजा कॉलोनी सैनी धर्मशाला मरम्मत, धानक बस्ती अंबेडकर धर्मशाला, जाटल रोड चौधरी अस्पताल और साई राम अस्पताल वाली गली, मुखीजा कॉलोनी वाल्मीकि धर्मशाला मरम्मत, कबीर धर्मशाला की मरम्मत, मुखीजा कॉलोनी नहर के पास की गलियां, वाल्मीकि मोहल्ले वाली और अन्य गलियां, कुलदीप सिंह पार्क डी पार्क और लाइब्रेरी पार्क मरम्मत, पानी की लाइन की निविदा, सीवर लाइन की निविदा, चार ट्यूबवेलों की निविदा, साइन बोर्ड की निविदा, धानक बस्ती कबीर धर्मशाला, आठ मरला सावन भादो पार्क मरम्मत की निविदा, वार्ड 18 में मरम्मत की निविदा।
इसके अलावा सदन में पास होने के बाद भी वार्ड 18 जाटल रोड रजवाहे वाली सड़क और सतकरतार कॉलोनी में धर्मशाला की निविदा नहीं लगाई गई है।
निगम के एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं बता सकता। इस बारे में केवल आयुक्त ही बता सकते हैं। आयुक्त राहुल नरवाल से पूछा गया तो उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला।