फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation's CA arrested red handed while taking bribe of Rs 1 lakh

Panipat News: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते निगम का सीए रंगेहाथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation's CA arrested red handed while taking bribe of Rs 1 lakh
पानीपत/बापौली। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बापौली सब डिविजन के सीए को फैक्टरी मालिक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सतबीर बिल निस्तारण करने की एवज में रिश्वत ले रहा था। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर करने में जुटी हुई है। आरोपी पहली बार रुपये ले रहा था या इससे पहले भी वह रुपये ले चुका था, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि मामला साढे पांच लाख रुपये के बिजली के बिल का था। शिकायतकर्ता सोनू छोक्कर ने बताया था कि उसकी बापौली क्षेत्र में एक फैक्ट्री है। जिसका पांच लाख रुपये बिल आया था। सोनू ने दावा किया कि उसका पांच लाख रुपये का बिल नहीं बनता, बिजली निगम ने गलत बिल भेजा। इसके लिए उसने बिजली निगम अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन

बिजली निगम में ये लेखा-जोखा सीए सतबीर के पास था। सीए सतबीर ने बिल ठीक करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता इसको देना नहीं चाह रहा था, लेकिन सतबीर पीड़ित पर लगातार दबाव बनाने लगा। कनेक्शन कटवाने तक की धमकी देने लगा। उसने एसीबी को शिकायत दी। टीम ने नोटों के सीरियल नंबर नोट कर पीड़ित को देकर सतबीर के पास भेजा। सतबीर ने जैसे ही रुपये पकड़े वैसे ही टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed