फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will tell the amount of outstanding bill after interest waiver

Panipat News: निगम बताएगा ब्याज माफी के बाद इतना बकाया बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Corporation will tell the amount of outstanding bill after interest waiver
पानीपत।बिजली निगम के हर बकायादार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ब्याज माफी याेजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बकाया बिलों की राशि वसूलने के लिए योजना के फार्म तैयार किए जा रहे हैं। जिनको बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी खुद बकायादारों के घर जाकर देंगे और योजना का लाभ बताएंगे।
विज्ञापन

खास बात ये है कि इन आवेदनों को बिजली निगम कर्मी खुद भरेंगे। जिसमें बकायादार का नाम, बिजली कनेक्शन की जानकारी, बकाया बिल और उसमें मिलने वाली छूट के साथ बचे हुए राशि का ब्योरा दिया जाएगा। बकाया पर पांच प्रतिशत छूट के बाद बची सही राशि लिखकर दी जाएगी और लोगों को इसे भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता को केवल कार्यालय जाकर अपनी बची हुई सही राशि को फार्म के साथ जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली निगम की इस ब्याज माफी योजना की शुरुआत तो 26 जुलाई से हो चुकी है जो 30 अगस्त तक चलेगी लेकिन बीते एक सप्ताह में योजना का लाभ लेने के लिए कुछ ही उपभोक्ता निगम कार्यालय पहुंचे हैं। इसे देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने फैसला लिया है कि वे खुद अब हर बकायादार उपभोक्ता के घर तक योजना की जानकारी और उसे बकाया बिल की जानकारी देंगे। साथ ही उपभोक्ता को बताया जाएगा कि उसका बकाया भुगतान करने पर उसे कितना लाभ होगा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग का कहना है कि योजना को हर बकायादार के घर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए निगम में फार्म तैयार कर भरे जा रहे हैं। दो दिन के भीतर इनको बकायादारों को पहुंचाना शुरू कर दिया जाएगा। इससे बकायादारों को ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। साथ ही बिजली निगम की रिकवरी भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed