फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will make a plan to shift dairies again

Panipat News: डेयरियों को फिर से शिफ्ट करने की योजना बनाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Corporation will make a plan to shift dairies again
पानीपत। एक बार फिर 21 साल बाद नगर निगम ने डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने और गोबर प्रबंधन नीति को लागू करने की योजना बनानी शुरू की है। इसके लिए निगम आयुक्त ने अधिकारियों से बिंझौल में डेयरियों के लिए आवंटित किए गए प्लाॅटों, शहरी में डेयरियों की संख्या और गोबर प्रबंधन नीति के ब्योरा मांगा है। इसके अलावा शहर में मौजूदा डेयरियों की स्थिति की ग्रांउड रिपोर्ट कर सर्वे करने को कहा है।
विज्ञापन

आयुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर का कहना है कि वे इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू करेंगे और इसे पूरा भी करेंगे। गौरतलब है कि शहर में इस समय करीब 500 डेयरियां चल रही हैं। जबकि 21 साल पहले 2003 में डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए डेयरी संचालकों को 147 प्लॉट आवंटित किए गए थे। इनमें से 56 पर डेयरियां शिफ्ट हो गई थी लेकिन इनमें से 55 प्लॉटों में गड़बड़झाला मिला था। जुलाई मध्य में भी डीसी वीरेंद्र दहिया ने 15 दिन में डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने का अल्टीमेटम भी दिया था। जिसमें निगम अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई थी लेकिन डीसी का अल्टीमेटम भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

निगम के रिकॉर्ड अनुसार 2003 में सर्वे में शहर में 197 डेयरियां मिली। 2020 में शहर का सर्वे कराया तो 381 डेयरियां मिली। अब डेयरियों की संख्या ज्यादा हो सकती है। इसके लिए निगम की ओर से फिर से सर्वे कराएगा। निगम ने 21 साल पहले बिंझौल गांव में जमीन खरीद कर 147 प्लॉट आवंटित किए थे। इनमें डेयरियों की शिफ्टिंग की बजाए अवैध कब्जे हो चुके हैं। जिन लोगों को डेयरियों के नाम पर प्लॉट दिए गए थे उनमें से अधिकतर आज भी खाली पड़े हैं, वहां या तो मकान बने हैं या दूसरी गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आयुक्त ने अधिकारियों से गोबर प्रबंधन नीति का भी पूरा ब्योरा लिया है। जिसमें निगम शहर में संचालित डेयरियों से गोबर उठवाने और उसके निस्तारण का काम करेगा। नगर निगम आयुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि वे इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। इसके लिए अधिकारियों से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी ली जा रही है। वहीं, हर संभव विकल्प की तलाश करने के बाद इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed