फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will lay steel benches worth Rs 47 lakh in eight wards of the city

Panipat News: शहर के आठ वार्डों में 47 लाख से स्टील के बेंच बिछाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Corporation will lay steel benches worth Rs 47 lakh in eight wards of the city
पानीपत। शहरी क्षेत्र के आठ वार्डों में नगर निगम अब 47 लाख रुपये से स्टील के बेंच बिछाने जा रहा है। इनमें वार्ड नंबर 3, 8, 9, 11, 15, 16, 17 और 20 के एरिया को शामिल किया गया है। इससे पहले भी निगम क्षेत्र की शहरी विधानसभा के वार्डों में स्टील के बेंच बिछाए गए थे। हालांकि काम के बीच में ही एजेंसी और नेताओं के बीच अनबन शुरू होने की वजह से काम पूरा नहीं हो सका था। जिस वजह से काम अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अब फिर से निगम ने इन वार्डों में स्टील के बेंच लगाने का निर्णय लेते हुए इसकी निविदाएं आमंत्रित की हैं। जिसमें बेंच के मटेरियल गुणवत्ता, साइज और संख्या का ब्योरा मांगा गया है। नगर निगम अपने बेंच घोटालों को लेकर पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुका है। शहरी विधानसभा में ही वार्ड 20 मॉडल टाउन के एक पार्क में लोहे के बेंचों में रेत भरा मिला था। एजेंसी की ओर से ये करतूत इसलिए की गई थी ताकि बेंचों का वजन बढ़ाया जा सके। इस घोटाले का स्वयं शहरी विधायक प्रमोद विज ने उजागर किया था। इसके बाद वार्ड नंबर चार में नगर पालिका फतेहाबाद लिखे हुए सीमेंट वाले बेंच मिले। इसके बाद लोहे और सीमेंट के बेंचों से दूरी बनाते हुए नगर निगम ने स्टील वाले बेंच लगवाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इस बारे नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में बेंच लगाने का टेंडर लगाया गया है। शहरी विस के आठ वार्डों में ये बेंच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed