फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will build Dhobighat in Ekta Colony with Rs 1.30 crore

Panipat News: एकता कॉलोनी में 1.30 करोड़ से निगम बनाएगा धोबीघाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Corporation will build Dhobighat in Ekta Colony with Rs 1.30 crore
पानीपत। नगर निगम वार्ड-21 की एकता विहार कॉलोनी में करीब 1.30 करोड़ की लागत से धोबीघाट बनाएगा। निगम का यह इस तरह का पहला प्रोजेक्ट है। एकता विहार कॉलोनी में ड्रेन के साथ करीब 4200 वर्ग गज जमीन इसके लिए चिह्नित की गई है। इसको मूर्त रूप देने के बाद निगम क्षेत्र के धोबी को कपड़े धोने के लिए इधर-उधर या फिर नहर पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारों की माने तो धोबी घाट की जमीन फिलहाल करीब 12 फुट नीचे है। सबसे पहले निगम करीब एक एकड़ जमीन पर मिट्टी डालकर इसका भराव करेगा। निकासी के लिए साथ ड्रेन में इसका कनेक्शन दिया जाएगा। धोबीघाट में 50 बाई 27 फीट का एक बड़ा हॉल तैयार किया जाएगा। यहीं पर पानी के दो बड़े आरसीसी टैंक बनाए जाएंगे। जहां पानी को रखा जा सकेगा। इसकी चहारदीवारी की जाएगी। यहीं पर निगम एक बड़ा ट्यूबवेल भी लगाएगा। इसके अतिरिक्त शौचालय बनाने के साथ यहां पंखे व लाइट भी लगाई जाएंगी। नगर निगम के जेई जतिन ने बताया कि धोबीघाट पर एक साथ 50 से 100 लोग कपड़े धो सकेंगे। शहर समेत जिले में यह पहला वैध धोबीघाट होगा। इससे पहले ज्यादातर कपड़े धोने के लिए लोग नहर किनारे या तालाब पर जाते थे। यहां कपड़े धोना प्रतिबंधित है। कपड़े धोते समय कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन




वर्जन:
एकता विहार कॉलोनी में धोबीघाट बनाने से लोगों को काफी फायदा होगा। निगम ने इसका टेंडर लगा दिया है। इसका जल्द ही निमार्ण कार्य शुरू किया जाएगा।
राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed