फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation started survey of illegal constructions, big action will be taken this week

निगम ने शुरू किया अवैध निर्माणों का सर्वे, इस सप्ताह होगी बड़ी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Corporation started survey of illegal constructions, big action will be taken this week
निगम ने शुरू किया अवैध निर्माणों का सर्वे, इस सप्ताह होगी बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

- शहर में हो रहे सौ से भी ज्यादा अवैध निर्माण, 40 को भेजा नोटिस
- सबसे ज्यादा अवैध निर्माण शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने शहर में अवैध निर्माणों पर सर्वे शुरू कर दिया है। अफसरों का कहना है कि आगामी सप्ताह में निगम शहर में पनप रहे इन अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसमें अवैध इमारतों को सील करने से लेकर ध्वस्त करने तक की योजना बनाई गई है। निगम अब तक करीब 40 अवैैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों को नोटिस दे चुका है। निगम अफसरों का भी मानना है कि शहर में सबसे ज्यादा अवैैध निर्माण मॉडल टाउन एरिया में हो रहे हैं। इसे लेकर निगम अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है।
बता दें कि इससे पहले भी निगम शहर में अवैध निर्माणों को लेकर एफआईआर दर्ज करवाने से लेकर इमारत तक सील कर चुका है। निगम की यह कार्रवाई शहर के अंदर समेत आउटर कॉलोनियों में भी की गई है। इससे निगम को वित्तीय नुकसान हो रहा है। अब निगम के खाली खजाने को भरने और अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के लिए अफसर तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

...
बिना नक्शा पास कराए रात में होते हैं अवैध निर्माण
नगर निगम क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए रात में अवैध रूप से भवन निर्माण होता है। इसे लेकर निगम अधिकारी भी रात में मॉडल टाउन एरिया में घूम कर सर्वे कर रहे हैं कि यह निर्माण किस जगह हो रहा है और इसे कौन बना रहा है। दिन में इन अवैध निर्माणों के खिलाफ नोटिस तैयार कर भेजा जाता है। ...
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं का संरक्षण प्राप्त
अवैध निर्माणों पर पहले भी नेताओं के संरक्षण की बात सामने आ चुकी है। शहर में कुछ ऐसे नेता भी हैं, जो अवैध निर्माण करने से लेकर कार्रवाई न होने तक की गारंटी तक लेते हैं। इसे लेकर शहर में कई बार बड़े विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं। वहीं, हर बार सदन की बैठक में यह मुद्दा उठाया जा चुका है कि निगम अफसर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते।
कार्रवाई पर खुद टांग अड़ाते हैं नेता
अवैैध निर्माण को लेकर कई बार ऐसा भी सामने आ चुका है कि जब निगम अधिकारी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए निकलते हैं तो शहर के नेताओं ने उनकी कार्रवाई में टांग अड़ा दी। इस पर अफसरों को उल्टी बदनामी तक झेलनी पड़ी है। अब अफसर नेताओं के इस रवैये पर भी अपनी कार्रवाई से पलटवार करने वाले हैं।

बना रहे सूची, होगी कार्रवाई : एक्सईएन
शहर में चल रहे अवैध निर्माणों की सूची बनाई जा रही है। साथ ही उन्हें उन्हें नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। अब तक 40 नोटिस भेजे जा चुके हैं। बाकी कतार में हैं। जल्द ही शहर में पनप रहे अवैध निर्माणों पर निगम बड़ी कार्रवाई करेगा। माना जा रहा है कि इससे अवैध निर्माण तो रुकेंगे ही, निगम को राजस्व भी मिलेगा।
- सुंदर श्योराण, एक्सईएन एवं डीटीपी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed