{"_id":"66170f89aacd07f88b0fcf24","slug":"corporation-sent-notice-to-25-more-people-who-placed-illegal-advertisements-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116594-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नवरात्र में खुली मांस की 21 दुकानों को निगम ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नवरात्र में खुली मांस की 21 दुकानों को निगम ने कराया बंद
विज्ञापन
पानीपत। नवरात्र में खुली मांस की 21 दुकानाें को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को बंद करा दिया है। इनकी शिकायत शहर के लोगों ने शहरी विधायक प्रमोद विज और वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया को भी दी थी। जिस पर नेताओं ने तुंरत संज्ञान लेकर निगम अमले को मौके पर भेजकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस पर निगम टीम तुंरत मौके पर पहुंची और मांस की दुकानों को बंद करवाने का काम किया।
निवर्तमान पार्षद रविंद्र भाटिया ने बताया कि उनके वार्ड नंबर दस के अंतर्गत आने वाले राधा कृष्ण मंदिर और गंगापुरी रोड पर नवरात्र में मांस की दुकानें खुली हुई थीं। इन दुकानों के पास मंदिर, रिहायशी घर होने के साथ साथ मार्केट की वे दुकानें भी थी जहां नवरात्रों का सामान बेचा जा रहा था। इन खुली दुकानों में मीट-मांस के होने से लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने उनको शिकायत की। जिस पर उन्होंने निगम टीम को कार्रवाई के लिए कहा।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सेक्टर 11-12, राधा कृष्ण मंदिर, गंगापुरी रोड और अन्य जगहों से नवरात्रों में मांस की खुली दुकानों की शिकायत मिली थी। इस पर निगम टीम को तुंरत भेज दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। जिस पर निगम टीम ने तुंरत कार्रवाई करते हुए सभी खुली मांस मीटर की 21 दुकानों को बंद करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने निगम टीम को निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी अवैध मांस की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। विशेष तौर पर मंदिर, स्कूल के आसपास तो बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। नवरात्रों का ध्यान रखते हुए निगम टीम शहर का सर्वे भी करेगी। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी शहरवासी की धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी।