{"_id":"61df3a5901bba56f801fbca7","slug":"corporation-selected-five-brand-ambassadors-for-swachh-survekshan-panipat-news-knl958512192","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम ने चुने पांच ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम ने चुने पांच ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में बेहतरीन रैंकिंग के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली है। सर्वेक्षण में शहरवासियों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें जागरूक करने के लिए नगर निगम ने पांच ब्रांड एंबेसडर भी चुने हैं। इनमें शहर के एनजीओ संचालक व समाजसेवी जोड़े गए हैं।
दूसरी ओर एफएम रेडियो पर मेयर और आयुक्त की आवाज से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एफएम पर ये कार्यक्रम रोजाना सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक दिन में 16 बार सुनाए जा रहे हैं। हर कार्यक्रम 48 से 51 सेकंड का है। इस दौरान मेयर और आयुक्त की रिकार्डेड आवाज का प्रसारण किया जा रहा है। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी दर्ज करवाने के लिए शहरवासियों से अपील की जा रही है। इस कार्यक्रम शुरुआत हो चुकी है।
स्वच्छ भारत मिशन की टीम लीडर कविता कादियान ने बताया कि नगर निगम के कार्यक्रमों में चुने गए पांच ब्रांड एंबेसडर लोगों को जोड़ेंगे और सर्वेक्षण में पानीपत को बेहतरीन रैंकिंग दिलवाने का प्रयास करेंगे। इन पर मुख्य रूप से आईईसी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी रहेगी। आईईसी में इंफॉर्मेशन, एजुकेशन, कम्यूनिकेशन सिस्टम शामिल किया जाएगा। इसके द्वारा लोगों को जानकारी देकर, समझा कर आपसी तालमेल से स्वच्छता सर्वेक्षण का प्रारूप समझाया जाएगा।
विज्ञापन
रेडियो पर जागरूक करेगी सुहानी, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी डॉ. हेमा
सिटीएल कविता कादियान ने बताया कि रेडियो एफएम 94.5 पर सुहानी लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भागीदारी दर्ज करवाने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। इनका मुख्य काम शहर के लोगों को सर्वेक्षण में अपना फीडबैक देने के लिए प्रेरित करना रहेगा। जितने लोग अच्छा फीडबैक देंगे निगम की रैंकिंग उतनी बेहतर होगी।
वहीं, डॉ. हेमा शर्मा पहले से ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम करती आई हैं। उन्होंने पेड़-पौधे लगाने से लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक काम किए हैं। ये भी अपनी संस्था के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी। इस तरह समाजसेविका हाजी साधना, प्रवीण वर्मा और हिमांशु शर्मा और इनकी संस्थाओं से लोग जुड़े हैं। ये भी पानीपत को सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग दिलवाने में कारगार साबित होंगे।
ये हैं ब्रांड एंबेसडर
नगर निगम ने रेडियो जॉकी 94.5 एफएम सुहानी, समाजसेविका हाजी साधना, नई राह एनजीओ से डॉ. हेमा, हेल्पिंग यूथ सोसायटी से प्रवीण वर्मा और एक पेड़ एक अभियान संस्था से हिमांशु शर्मा को ब्रांड एंबेसडर चुना है। ये एनजीओ संचालक व समाजसेवी नगर निगम के साथ लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।