फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation launched campaign against single use plastic on Barasat road

- 14 साइट चेक कर 4 के काटे चालान, 3500 रुपये का लगाया जुर्माना और सामान जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Corporation launched campaign against single use plastic on Barasat road
पानीपत। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बार फिर नगर निगम ने बुधवार को बरसत रोड पर अभियान चलाया। इसमें निगम की सफाई शाखा की टीम ने अलग अलग 14 साइटों की चेकिंग की। इनमें से चार के पास प्रतिबंधित 19 सिंगल यूज आइटम मिले। इनमें थर्माकोल प्लास्टिक से बने कप, प्लेट, डोन और चम्मच मिले। इन पर क्षमता के अनुसार 3500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए सामान जब्त कर लिया गया है। निगम अधिकारियों ने कहा कि उनको यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित आइटम की जानकारी और जुर्माने के लिए शहरवासी सरकार की ओर से जारी निर्देशों को देख सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने एसयूपी सीपीसीबी एप बनाया है। इसे मोबाइल में डाउनलोड कर इसके माध्यम से कौन सा सिंगल यूज प्लास्टिक का आइटम बैन है और कितने माइक्रोन का प्लास्टिक यूज किया जा सकता है तक की पूरी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा सभी व्यापारियों के पास प्रदूषण बोर्ड से सर्टिफिकेट और व्यापार के लिए रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। निगम की इस कार्रवाई में सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा और राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शहर में मुनादी कर लोगों को इनके प्रतिबंध की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की इन वस्तुओं पर रहेगा बैन :
निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के बने ईयर बड, बैलून स्टिक, झंडे, लॉलीपॉप की स्टिक, आइसक्रीम की स्टिक, प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट पर लगा पॉलिथीन, थर्माकोल का सजावटी सामान, पीवीसी बैनर और 75 माइक्रॉन तक के पॉलिथीन बैन रहेंगे।

ये लगेगा जुर्माना-
100 ग्राम तक : 500 रुपये
101 से 500 ग्राम तक : 1500 रुपये
501 ग्राम से एक किलोग्राम तक : तीन हजार रुपये
1.1 किलोग्राम से पांच किलोग्राम तक : 10 हजार रुपये
5.1 किलोग्राम से 10 किलोग्राम तक : 20 हजार रुपये
10 किलोग्राम से ज्यादा पर : 25 हजार रुपये
चार दुकानों में मिले प्रतिबंधित आइटम
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर बरसत रोड पर अभियान चलाया गया। इसमें चार दुकानदारों से प्रतिबंधित आइटम मिले। इन पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- रिंकू शर्मा, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed