फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation issued helpline number for drinking water problems

Panipat News: निगम ने पेयजल समस्याओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Corporation issued helpline number for drinking water problems
पानीपत। नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग को देखते हुए जनहित में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन पर लोग पेयजल संबंधित शिकायतें कर सकते हैं। जिस पर विभाग तुंरत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाएगा। पेयजल को लेकर 98130-21888 और 82953-70057 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जबकि बाहरी कॉलोनियों के लोग 95826-19950 हैल्पलाइन पर भी शिकायत कर सकते हैं। अधिकारियों का दावा है कि इन शिकायतों पर तुंरत प्रभाव से कार्रवाई होगी। छोटी मोटी दिक्कत होने पर उसे तुंरत प्रभाव से टीम भेजकर ठीक कराया जाएगा। ये जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोटर जलने संबंधित शिकायतों पर तीन से चार घंटे में कार्रवाई होना शुरू हो जाएगी। बड़ी लीकेज या अन्य शिकायतों का 24 से 48 घंटे भीतर समाधान किया जाएगा। शहर भर की शिकायतों का निपटान करने के लिए निगम की ओर से 207 कर्मचारी, दो जेई, एक एसडीओ और एक एक्सईएन को तैनात किया है। ये कर्मचारी प्रत्येक आठ घंटे की शिफ्ट अनुसार काम कर शिकायतों के समाधान का काम कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में व्यवसायिक रूप से पेयजल का इस्तेमाल न करें। गर्मी के इस मौसम में पानी की खपत अधिक होती है। ऐसे में पानी के नल पर हमेशा टूंटियों का प्रयोग करें और पानी की जरूरत पूरी होने पर इसे बंद भी कर दें ताकि दूसरे जरूरतमंद लोगों को पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जो एडवाइजरी जारी की गई है उसका पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed