फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation created property ID of farm barns, Panipat

पानीपत: निगम ने खेत खलिहानों की बनाई प्रॉपर्टी आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation created property ID of farm barns, Panipat
पोर्टल पर दिखाई दे रही आउटर कॉलोनियों के बाहर खेतों की बनाई गई प्रॉपर्टी आईडी। संवाद - फोटो : Panipat
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

पानीपत। शहरवासियों की संपत्तियों की निगम ने प्रॉपर्टी आईडी भले न बनाई हो लेकिन शहर के सटे क्षेत्र के सभी खेत खलिहानों की आईडी जरूर बना दी है. जिससे खेत अब प्लाटों का रूप ले चुके हैं। सभी खेतों को स्कवायर फीट के अनुसार पोर्टल पर दर्शाया गया है। इससे सबसे ज्यादा फायदा अवैध कॉलोनियों और शहर के आउटर एरिया में काटने वाले लोगों को हो रहा है, जिनकी प्रॉपर्टी आईडी बिना मशक्कत के बनाई जा चुकी हैं।
शहर में जाटल रोड एरिया से लेकर सौदापुर, असंध रोड के दोनों ओर, काबड़ी, सेक्टर 13-17 और अंसल के पास, कुटानी, राजा खेड़ी, सेक्टर 25-29 के एरिया के आसपास आने वाले खेत भी अब निगम के वैध बांउड्री लाइन में आ चुके हैं, जिससे इनकी प्रॉपर्टी आईडी बन चुकी है।
विज्ञापन

एनडीसी पोर्टल पर शहर के वैध एरिया की बाउंड्री लाइन के अंदर जितने भी खेत थे उनकी आईडी बनाकर उन्हें स्कवायर फीट में बदल दिया गया है। भले ही कुछ में नाम-पता मोबाइल नंबर न हो लेकिन इनमें से आधी वैध तो आधी वैध एरिया में आ चुकी हैं। जबकि बाहरी बांउड्री लाइन के हिसाब से सभी संपत्तियां वैध एरिया में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी लेने की समस्या पहले से काफी ज्यादा थी कि अब निगम की ओर शहर के नक्शे पर बनाई गई वैध एरिया की बांउड्री लाइन से भी लोग परेशान होने लगे हैं। निगम के नियम के अनुसार इस बाउंड्री लाइन में आने वाली सभी संपत्तियां अपने आप ही वैध होनी थी लेकिन ये अभी तक भी अवैध हैं। जिससे लोगों को फिर से इसे ठीक करवाने के लिए निगम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
ये मामला गंभीर है। लोगों को अपनी संपत्तियों को लेकर प्रॉपर्टी आईडी की आवश्यकता अधिक है। उनके सामने परेशानी है जबकि निगम ने आउटर एरिया के खेतों की भी आईडी बना दी है। जिनको उसका इस्तेमाल तक नहीं करना। इस विषय पर निगम अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। शहर के लोगों को परेशानी न हो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। - दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।

निगम आयुक्त की ओर से कमेटी बनाई गई है। जो भी खामियां होंगी उनको चिह्नित किया जा रहा है। इन सभी को दुरुस्त करवाया जाएगा। - समयपाल सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed