फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation again tendered for installation of five tubewells

20.5 लाख के 5 ट्यूबवेल लगाने का निगम ने लगाया दोबारा टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Corporation again tendered for installation of five tubewells
पानीपत। नगर निगम ने चार वार्डों में पांच ट्यूबवेल लगाने का मंगलवार को फिर से टेंडर लगाया है। ये ट्यूबवेल 20.5 लाख रुपये से लगाए जाएंगे जिसमें पंपिंग मशीनरी को शामिल नहीं किया गया है। इस बजट से अलग पंपिंग मशीनरी पर खर्च किया जाएगा। इसमें सिर्फ पांच ट्यूबवेल की ड्रिलिंग का ही काम होगा।
विज्ञापन

इनमें वार्ड नंबर 16 में दो, वार्ड नंबर 19 में एक, वार्ड नंबर 10 में एक और वार्ड नंबर 9 में भी एक ट्यूबवेल लगाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी निगम ने इन ट्यूबवेल का टेंडर लगाया था। जिसमें कम एजेंसियों ने भाग लिया और तकनीकी बिड की औपचारिकताएं तक पूरी नहीं हो सकी। इसे देखते हुए एक बार फिर से टेंडर लगाया गया है। नगर निगम एसई रमेश कुमार ने बताया कि शहर के कई वार्डों में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए ये ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जो एजेंसी टेंडर की तकनीकी और फाइनेंशियल बिड को पूरा करेगी उसे ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। पानी की किल्लत को देखते हुए एक सप्ताह बाद टेंडर खोले जाएंगे। जिसके बाद नियमानुसार काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed