फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation accelerates recovery from property tax defaulters, collects Rs 45 lakh

Panipat News: निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों से रिकवरी की तेज, 45 लाख जमा

Sat, 28 Mar 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 28 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Corporation accelerates recovery from property tax defaulters, collects Rs 45 lakh
पानीपत। नगर निगम ने वित्त वर्ष के अंतिम दिनों में बकायेदारों से प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी तेज कर दी है। इनको बिल बांटने के साथ त्रुटि ठीक करने के साथ बिल जमा भी किया जा रहा है। शुक्रवार को करीब 45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। निगम अब तक 28.45 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स ले चुका है। निगम अधिकारियों ने शनिवार को भी शाखा और कैश काउंटर खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 में 40 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स तय किया था। निगम को शुरुआत में प्रॉपर्टी के बिल बांटने और त्रुटियों को ठीक करने के चलते अपेक्षाकृत टैक्स नहीं मिल पाया था। निगम ने बिल ठीक करने की प्रणाली में सुधार करने के साथ एक एजेंसी को बिल बांटने का जिम्मा दिया है। इसके साथ बकायेदारों की प्रॉपर्टी सील करना शुरू कर दी। निगम की सख्ताई के चलते लोनों ने टैक्स जमा कराना शुरू कर दिया। निगम के पालिका बाजार कार्यालय में शुक्रवार को लोगों की लाइन लगी रही। निगम को शुक्रवार को 45 लाख रुपये का राजस्व मिला। विकास नगर के अमरजीत ने बताया कि उनके बिल में गलती थी। वे कई बार निगम में आ चुके थे। अब उनका प्रॉपर्टी टैक्स बिल ठीक हुआ है। उन्होंने अपना टैक्स जमा करा दिया है। किशनपुरा के राहुल ने बताया कि उनकी दुकान का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। उन्होंने शुक्रवार को बिल जमा करा दिया है।
विज्ञापन

लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए आगे आ रहे हैं। निगम की शाखा और कैश काउंटर शनिवार को भी सुचारु रखा जाएगा। इस साल 30 करोड़ रुपये तक टैक्स जमा होने की उम्मीद है। विवेक चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed