फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corona's seventh double century in January

जनवरी में कोरोना का सातवां दोहरा शतक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona's seventh double century in January
पानीपत। जनवरी में आठवीं बार कोरोना के केस ने दोहरा शतक लगाया है। बुधवार को जिले में कोरोना के 270 केस दर्ज किए गए हैं। जनवरी की 11, 13, 14, 15, 16, 17 और 19 तारीख को 200 से ज्यादा केस दर्ज किए गए। इनमें 16 जनवरी को तो 299 केस दर्ज किए गए थे यानी एक केस और होता तो एक दिन का आंकड़ा तीन सौ भी पहुंच सकता था।
विज्ञापन

बुधवार को हर घंटे कोरोना के 11 नए केस मिले हैं, जबकि हर घंटे आठ कोरोना के रोगी ठीक हुए हैं। बुधवार को 205 लोग कोरोना से ठीक हुए इनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं। बुधवार को मिले रोगियों में बच्चों की संख्या 16 है। कोरोना के सभी रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 1807 हो गई है। इनमें से 11 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। रिफाइरी टाउनशिप, सेक्टर 11, 12, 18, मॉडल टाउन , समालखा व एल्डिको कोरोना संक्रमण की जद में है। इन क्षेत्रों से कोरोना के लगभग 650 केस आ चुके हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो हुई है।
विज्ञापन

अब तक जिले का पॉजिटिविटी रेट 6.2 प्रतिशत
जिले में अब तक कोरोना के 33566 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 31,181 लोग ठीक हो चुके हैं। 643 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 496437 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.2 प्रतिशत है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज लेने में लापरवाही
10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मचारियों व फ्रंटलाइन वर्कर के लिए बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज देने का अभियान शुरू किया गया था। 10 दिन में महज 2448 कर्मचारियों ने यह डोज ली है जो कुल संख्या का 13.5 प्रतिशत है। जिले में कुल स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर साढ़े 17 हजार हैं। पहले दो दिन में ही 15-17 आयु वर्ग के 45 प्रतिशत पात्रों को कवर करने वाला स्वास्थ्य विभाग 19 दिन में 74 प्रतिशत पात्रों को ही टीके की पहली खुराक दे पाया है। स्वास्थ्य विभाग अब जिले में पात्रों की संख्या के मुकाबले 1078.5 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज दी है। 69 प्रतिशत लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है। अब भी जिले में 3,87,115 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगना बाकी है।

टीकाकरण के आंकड़े
15-18 आयु वर्ग: 43,374 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,52,049 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 6,64,934 को दूसरी डोज
बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज- 2448
अब लोग जल्द रिकवर कर रहे है
कोरोना के जितने केस मिल रहे है लगभग उतने ही लोग कोरोना से ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर में लोगों में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है। इसलिए वायरस बॉडी को इंफेेक्ट नहीं कर पा रहा है। लोग घर पर ही ठीक हो रहे हैं। बुधवार को कोरोना के नए 270 केस आए हैं। -डॉ.सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed