फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   corona's 105 infected peopel returned winning 85

कोरोना के 105 संक्रमित आए, 85 लोग जीतकर लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
corona's 105 infected peopel returned winning 85
अब जिले में कोरोना का कहर अब अधिक बढ़ गया है। इस माह कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 लोगों की कोरोना अब तक जिंदगी लील चुका है। अब हर रोज सैंपल की संख्या की 30 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। डॉक्टरों के अनुसार इसका बड़ा कारण सामूहिक संक्रमण है। लगभग 950 लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। बाजारों, अस्पतालों और सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन चिंतित दिखाई नहीं दे रहा। सोमवार को भी कोरोना के 105 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 85 लोगों ने कोरोना को हराया। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 1803 हो गई है। इनमें से 679 लोगों का अब भी स्वास्थ्य केंद्रों और घरों पर इलाज चल रहा है। 1097 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

यहां मिले नए रोगी-
बिंझौल, शाहपुर, बिहोली, रिफाइनरी टाउनशिप, सुखदेव नगर, पठान मोहल्ला, पटेल नगर, चंदौली, मोर सिंह चौक, सावन पार्क, विकास नगर, एनएचबीसी, वाल्मीकि बस्ती, सेक्टर-11, विराट नगर, हरि नगर, सेक्टर 13-17, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, समालखा के वार्ड-3 और वाल्मीकि बस्ती, ददलाना, अंसल सिटी, सैमसंग केअर सेंटर, हथवाला, राजा खेड़ी, संत नगर, वीवर्स कॉलोनी, महाराणा, कुटानी रोड, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-18, अटावला, किशनपुरा, मुखीजा कॉलोनी, टीडीआई सिटी, सेक्टर-25, एल्डिको, बत्रा कॉलोनी, गुरुनानक पूरा, अलुपुर और मॉडल टाउन से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

लोग कोरोना के खिलाफ जागरूक हों, ये अंत्यत जरूरी- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 22182 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 19792 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को भी इनमे से 299 सैंपल भेजे गए हैं। सोमवार को 114 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 698 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1803 केसों में 679 केस एक्टिव हैं, 1097 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 27 मौतें हो चुकी हैं। लोगों से अपील है कि वो कोरोना के खिलाफ जागरूक हों, ये अंत्यत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed