{"_id":"5f18a6058ebc3e9fb90e7c99","slug":"corona-37-new-case-found-panipat-news-knl382424184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने तोड़ा दम, कोरोना की आशंका, 37 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने तोड़ा दम, कोरोना की आशंका, 37 नए केस मिले
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब जांच के लिए भेजे जा रहे सैंपल में से 10 से 15 प्रतिशत केस पॉजिटिव मिल रहे हैं। समालखा में एक ही दिन में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा गांव डाहर में भी एक 25 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। एक दिन पहले उसका पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। अब जिले में 62 परिवार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन परिवारों को 280 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं कच्चा कैंप में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।
आशंका जताई जा रही है कि मौत की वजह कोरोना है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को कोरोना के 37 नए केस आए हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 769 हो चुकी है। इनमें से 397 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। बुधवार को भी 23 लोग मेडिकल सेंटर से डिस्चार्ज किए गए हैं।
एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित
शहर में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वैसे ही प्रशासन भी लापरवाह होता जा रहा है। ना तो संक्रमित एरिया को सील किया जा रहा है और ना ही प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को जैन गली में आठ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। उल्लेखनीय है कि शहर की जैन गली में कुछ दिन पहले दो लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके परिवार तथा आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए सैंपल लिए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में परिवार से छह और उनके पास के ही दो लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। एसएमओ डॉ. पवन का कहना है कि सभी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
ना एरिया होता सील ना ही प्रशासन दिखा रहा सख्ती
कोरोना काल के शुरूआती समय में प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए कोरोना पॉजीटिव पाए गए मरीज के एरिया को रिपोर्ट आते ही सील कर दिया जाता था। लोगों की आवाजाही बंद की जाती थी। लेकिन अभी प्रशासन पूरी तरह से सुस्त हो गया है। पिछले दिनों मिले केसों में यही सब हुआ था तथा जैन गली जिसमें कुछ दिन पहले जहां दो केस मिले थे उसको सील नहीं किया गया। जबकि बाजार के साथ लगती इस गली से दिन भर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। प्रशासन की लापरवाही बड़े कोरोना संक्रमण का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना केस बढने के साथ ही प्रशासन सुस्त हो गया है और उसकी ये लापरवाही कोविड-19 को बढ़ावा देने का काम कर रही है। एरिया ना तो सील किया जाता है और कंटेनमेंट जोन भी केवल घोषित कर प्रशासन अपना पल्ला झाड़ लेता है।
ये मिले नए रोगी-
बुधवार को जिले में 37 केस पॉजिटिव मिले हैं और 23 केस डिस्चार्ज किये गए हैं। पॉजिटिव केसों में डाहर गांव से एक, यमुना एंक्लेव से एक, सेक्टर-9 से एक, सेक्टर-12 से एक, समालखा के रेलवे रोड से छह और वाल्मीकि बस्ती से दो, सनौली खुर्द से एक, संजय कॉलोनी से तीन, तहसील कैंप से एक, आरके पुरम से एक, जगदीश नगर से दो, सेक्टर 24 से एक, सेक्टर 25 से एक, कुटानी रोड से एक, सेक्टर-25 पार्ट2 से एक, शास्त्री कॉलोनी से एक, मुखीजा कॉलोनी से एक, सेक्टर-11 से दो, अमर भवन चौक से एक, ईदगाह रोड से एक, औद्योगिक क्षेत्र से एक, नामुंडा से एक, माधव एंक्लेव से एक, सुखदेव नगर से द ो, भगत नगर से एक और रमेश नगर से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
नए 37 केस आए हैं, 23 हुए है डिस्चार्ज: डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोविड-19 के कुल 15687 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 13931 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को भी इनमे से 357 सैंपल भेजे गए हैं। बुधवार को 389 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 989 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 769 केसों में 361 केस एक्टिव हो गए हैं, 397 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 11 मौत हो चुकी हैं।