फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cooperative Society Scam-Panipat

Panipat News: एक सप्ताह बाद भी आईसीडीपी में घोटाले का नहीं मिला रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Cooperative Society Scam-Panipat
पानीपत। सहकारिता विभाग में एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) में करोड़ों के घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच आखिरकार रिकॉर्ड मांगने पर आकर थम गई। दरअसल, एसीबी के बार-बार रिकॉर्ड मांगने के बाद भी सहकारी समितियां के अधिकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में 32 पैक्स और 10 क्रेडिट सोसायटी हैं। यहां 2022 से 23 में आईसीडीपी योजना में करोड़ों का सामान भेजा गया था। यह सामान एआर डॉ. राजकुमार और अंजू कौशिश के कार्यकाल में खरीदा गया था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने डॉ. राजकुमार को पानीपत में फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ भी की थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के कार्यकाल का रिकॉर्ड मांगा गया था, लेकिन यह सारा रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द मिला था। इसके बाद एक सप्ताह में रिकॉर्ड नए सिरे से तैयार कर देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन आठ दिन बाद भी अब तक रिकॉर्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन



फर्जी डिमांड लेटर बनाकर भेजा सामान
आईसीडीपी योजना में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। कई पैक्स और सीएस में प्रबंधकों के नाम से फर्जी डिमांड लेटर बनाया गया। इसी के आधार पर सामान भेजा गया। आरोप है कि इसमें भी पूरा सामान नहीं पहुंचाया गया। प्रबंधकों के सामने अब सामान पूरा दिखाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
आईसीडीपी योजना में खरीदे गए सामान का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। सभी प्रबंधकों को बैंक खातों के साथ पैक्स के सामान से मिलान करने के आदेश दिए गए हैं। रिकॉर्ड जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही।
- त्रिलोचन सिंह, एआर, सहकारी समितियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed